रडार पर इस टेक्सटाइल कंपनी का शेयर! आज मिला करोड़ों रुपये का ऑर्डर, 750 MT Greige Fabric की होगी सप्लाई
टेक्सटाइल कंपनी Aastha Spintex को कारोबार बढ़ाने से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिला है। गुजरात की JSK Textile LLP से मिले इस नॉन-कैंसलेबल ऑर्डर के तहत कंपनी को Greige Fabric की सप्लाई करनी है। ऑर्डर दो साल में पूरा होगा और शुरुआती सप्लाई अगले दो महीनों में शुरू होने वाली है।

टेक्सटाइल कंपनी, आस्था स्पिनटेक्स (Aastha Spintex) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को जानकारी देते हुए बताया कि उसे Greige Fabric के निर्माण और सप्लाई के लिए एक लंबी अवधि का Non-Cancellable ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर गुजरात के हलवद स्थित JSK Textile LLP से मिला है। कंपनी के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को मिले के तहत करीब 750 मीट्रिक टन Greige Fabric की सप्लाई की जानी है। इस ऑर्डर की अनुमानित वैल्यू करीब ₹25 करोड़ (GST को छोड़कर) है।
कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर दो साल की अवधि में पूरा किया जाएगा और इसकी सप्लाई Ex-Mill आधार पर होगी। ऑर्डर की शर्तों के मुताबिक इसे रद्द नहीं किया जा सकता। कंपनी अगले दो महीनों के भीतर शुरुआती 30 मीट्रिक टन की सप्लाई शुरू करेगी। इसके बाद क्वालिटी अप्रूवल मिलने पर बाकी मात्रा की सप्लाई की जाएगी।
कंपनी के अनुसार, इस ऑर्डर से उसके मौजूदा टेक्सटाइल कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। करीब ₹24.89 करोड़ के ऑर्डर वैल्यू से कंपनी को आने वाले समय में कारोबार और आय की बेहतर विजिबिलिटी मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह ऑर्डर कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, प्रोडक्ट क्वालिटी और समय पर डिलीवरी को लेकर ग्राहक के भरोसे को भी दर्शाता है।
Aastha Spintex के मुताबिक, अतिरिक्त ऑर्डर से उसकी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा। इससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और फिक्स्ड कॉस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, नए ऑर्डर से कंपनी के ग्राहक और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में भी विस्तार होगा, जिससे उसके मौजूदा टेक्सटाइल कारोबार को और मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इन ऑर्डर्स से आने वाले समय में रेवेन्यू और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सकारात्मक योगदान मिलेगा। कंपनी का फोकस टेक्सटाइल कारोबार में अनुशासित तरीके से विस्तार करने और अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए लंबे समय में वैल्यू मजबूत करने पर है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह इन ऑर्डर्स को तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करने और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में आगे भी नए कारोबारी अवसर तलाशने के लिए प्रतिबद्ध है।
शेयर में लगा लोअर सर्किट
दोपहर 2:20 बजे तक स्टॉक लोअर सर्किट के साथ लॉक है। शेयर 10% या 8.97 रुपये गिरकर 80.82 रुपये पर स्थिर है।