एक के बाद एक कई बड़े ऐलान! बोनस शेयर, डिविडेंड, ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को बढ़ाने की घोषणा - रडार पर शेयर

इस कंपनी ने निवेशकों के लिए 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर और फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने के साथ ग्रे फैब्रिक कारोबार में उतरने का फैसला किया है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: टेक्सटाइल कंपनी, आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड (Aastha Spintex Ltd) ने आज अपने निवेशकों के लिए बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एनएसई फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने आज कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है।

बोर्ड ने कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को 45 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। हालांकि, इसके लिए कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी। 

दोपहर 2:53 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.05% या 0.05 रुपये चढ़कर 103.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 0.48% या 0.50 रुपये टूटकर 102.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

बोनस शेयर का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिस पात्र निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर होगा, उसे 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा।

मौजूदा और नए बोनस शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर होगी। बोनस इश्यू शेयरधारकों की जरूरी मंजूरी, स्टॉक एक्सचेंज से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल और अन्य नियामकीय शर्तों को पूरा करने के बाद लागू होगा। 

फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा

बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। 

क्या है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने अभी बोनस शेयर और फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित नहीं की है। रिकॉर्ड डेट की घोषणा स्टॉक एक्सचेंज से बोनस इश्यू के लिए इन-प्रिंसिपल अप्रूवल और जरूरी नियामकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी। 

कारोबार में विस्तार का ऐलान

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि आस्था स्पिनटेक अब अपने कारोबार को यार्न से आगे बढ़ाकर फैब्रिक सेगमेंट तक ले जाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पिछले एक दशक से कॉटन यार्न मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में है। Falcon के अधिग्रहण के बाद कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 7,700 मीट्रिक टन से बढ़कर 17,457 मीट्रिक टन हो गई है, यानी क्षमता में करीब 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अब कंपनी ने वैल्यू चेन में आगे बढ़ते हुए ग्रे फैब्रिक (Grey Fabric) कारोबार में उतरने का फैसला किया है। कंपनी अपने कॉटन यार्न का इस्तेमाल करते हुए ग्रे फैब्रिक निर्माताओं के साथ टाई-अप करेगी और घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए ग्रे फैब्रिक सहित फैब्रिक प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग करेगी।

ये उत्पाद कंपनी के अपने इन-हाउस ब्रांड के तहत बेचे जाएंगे। कंपनी का मानना है कि मौजूदा कच्चे माल, मैन्युफैक्चरिंग अनुभव और गुजरात के टेक्सटाइल इकोसिस्टम का फायदा उठाकर वह अधिक वैल्यू वाले उत्पादों के कारोबार में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकेगी।

Read more!
Advertisement