स्मॉलकैप कंपनी को मिला 3 बड़ा ऑर्डर! शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट - आपके पोर्टफोलियो में है?
शेयर में आज यह तेजी कंपनी को मिले एक बड़े ऑर्डर के बाद आई है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल्स की सप्लाई के लिए कई कंपनियों से बड़े ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है।

शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी बंपर रैली के बीच 391 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, A-1 Ltd के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा है।
शेयर में आज यह तेजी कंपनी को मिले एक बड़े ऑर्डर के बाद आई है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल्स की सप्लाई के लिए कई कंपनियों से बड़े ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है।
कंपनी के मुताबिक, ये ऑर्डर विस्फोटक (Explosives), मैन्युफैक्चरिंग और फर्टिलाइजर (Fertiliser) सेक्टर की जानी-मानी और स्थापित कंपनियों से मिले हैं। कंपनी ने कहा कि यह ऑर्डर उसके प्रोडक्ट और सर्विस की क्वालिटी, विश्वसनीयता और निरंतरता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाते हैं।
कंपनी ने आज अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे तीन बड़े घरेलू ऑर्डर मिले हैं।
पहला ऑर्डर सोलर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज से मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है।
दूसरा ऑर्डर साई बाबा पॉलिमर टेक्नोलॉजीज (पी) लिमिटेड से मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ रुपये है।
वहीं तीसरा ऑर्डर महाधन एग्रीटेक लिमिटेड से मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत भी करीब 12 करोड़ रुपये है।
तीनों ऑर्डर कंपनी के मुख्य कारोबार यानी एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल्स की सप्लाई से जुड़े हैं। ये सभी ऑर्डर घरेलू कंपनियों से प्राप्त हुए हैं और इनमें किसी सरकारी संस्था की भागीदारी नहीं है।
कंपनी ने बताया कि ये ऑर्डर सामान्य कारोबारी प्रक्रिया के तहत मिले हैं और ऑर्डर देने वाली कंपनियां प्रमोटर ग्रुप या संबंधित पक्ष से जुड़ी नहीं हैं।
A-1 Ltd Share Price
कंपनी का शेयर बीएसई पर 5 प्रतिशत चढ़कर 8.50 रुपये पर स्थिर है।