5 रुपये वाले इस स्मॉलकैप शेयर को मिला करोड़ों का ऑर्डर, Solar Industries बनी बड़ी ग्राहक

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को Solar Group of Industries से करीब ₹38.70 करोड़ का सप्लाई ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी Solar Industries और उसकी ग्रुप कंपनियों को एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल्स की सप्लाई करेगी।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

सोमवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। इस बीच बाजार बंद होने से ठीक पहले 230.92 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, A-1 Limited ने अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को Solar Group of Industries से करीब ₹38.70 करोड़ का सप्लाई ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी Solar Industries और उसकी ग्रुप कंपनियों को एसिड और इंडस्ट्रियल केमिकल्स की सप्लाई करेगी।

ऑर्डर की कीमत ₹38.70 करोड़ है, जिस पर 5% GST अलग से लागू होगा। यह एक घरेलू ऑर्डर है और कंपनी के सामान्य कारोबार के तहत मिला है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर किसी सरकारी संस्था से नहीं, बल्कि एक अनरिलेटेड थर्ड पार्टी से मिला है और यह सौदा आर्म्स-लेंथ आधार पर किया गया है, इसलिए यह संबंधित पक्ष के लेनदेन (Related Party Transaction) के दायरे में नहीं आता।

कंपनी के मुताबिक, Solar Industries India Limited औद्योगिक विस्फोटक और डिफेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। A-1 Limited पहले भी Solar Group को सप्लाई कर चुकी है और नया ऑर्डर ग्राहक के कंपनी के प्रोडक्ट की क्वालिटी, सर्विस और समय पर डिलीवरी में भरोसे को दिखाता है।

कंपनी का कहना है कि इस ऑर्डर से घरेलू केमिकल सप्लाई चेन में उसकी स्थिति मजबूत होगी और बड़े औद्योगिक ग्राहकों के साथ लंबे समय के कारोबारी रिश्ते बनाने की रणनीति को भी बढ़ावा मिलेगा। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि ऑर्डर को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करने से Solar Industries के साथ कारोबार और मजबूत होगा और भविष्य में आगे भी ऑर्डर मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

A-1 Limited Share Price

बीएसई पर आज यह शेयर 1.83% या 0.09 रुपये चढ़कर  5.02 रुपये पर बंद हुआ।

Read more!
Advertisement