इस सस्ते Bank Stock में आने वाली है बड़ी तेजी! ब्रोकरेज क्यों हुए फिदा?
सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद Bandhan Bank Share में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला। इंट्रा डे के दौरान स्टॉक 10 प्रतिशत बढ़कर 183 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। इसके साथ ही मार्केट कैप 29,440 करोड़ रुपए बढ़ता हुआ दिखा है।

सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद Bandhan Bank Share में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला। इंट्रा डे के दौरान स्टॉक 10 प्रतिशत बढ़कर 183 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया। इसके साथ ही मार्केट कैप 29,440 करोड़ रुपए बढ़ता हुआ दिखा है।
ब्रोकरेज की राय
सितंबर तिमाही के रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज फर्म प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक पर बुलिश हैं। बाजार बंद होने के बाद बीते हफ्ते बैंक ने Q2 नतीजे जारी किए थे। बंधन बैंक के शेयर में JP Morgan ने ओवरवेट की रेटिंग और टारगेट 250 रुपए का दिया है। Jefferies ने BUY की रेटिंग और 240 रुपए का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कि ने सिर्फ मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा है बल्कि MFI लोन की क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। क्रेडिट स्कोर में बढ़ोतरी, नए कर्ज लेने वाले कस्टमर्स लगातार बढ़ रहे हैं। ग्लोबल ऐनालिस्ट्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बंधन बैंक की असेट क्वॉलिटी उम्मीद से बेहतर रही है। स्लिपेज एक रेंज में रहे हैं। माइक्रो फाइनेंस बिजनेस में पॉजिटिव सुधार देखा जा रहा है। प्रॉफिट उम्मीद से बेहतर रहा है। इंटरेस्ट मार्जिन पर भी दबाव है। ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स हेल्दी है और NPA स्थिर है जो रिस्क रिवॉर्ड को फेवरेबल बना रहा है।
इतना ही नहीं दूसरे ब्रोकरेज CLSA ने आउटपरफार्म की रेटिंग को बरकरार रखा है और 240 रुपए का टारगेट दिया है। Nomura ने रेटिंग को घटाकर अपग्रेड कर न्यूट्रल कर दिया है। टारगेट 180 रुपए से बढ़ाकर 190 रुपए कर दिया गया है। वहीं Macquarie ने आउटपरफार्म की रेटिंग और 250 रुपए का टारगेट दिया है।
रिजल्ट्स
Bandhan Bank ने दूसरे तिमाही के नतीजों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 937 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 721 करोड़ रुपये था। यह बढ़ोतरी बेहतर एसेट क्वालिटी और उच्च आय के कारण हुई है। लोन-लॉस प्रोविजन इस तिमाही में 606 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 636 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1,855 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 17% बढ़ा है और इसमें 21% उच्च नेट इंटरेस्ट इनकम का योगदान रहा, जो 2,948 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।