इस ₹45 के स्टॉक में 10 प्रतिशत का Upper Circuit, जानें क्यों
रिजल्ट सीजन के आखिरी हफ्ते में स्टॉक स्पेसफिक एक्शन देखने को मिल रहा है। निवेशक कंपनी के नतीजो के आधार पर ही रिएक्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्मॉलकैप कंपनी HMA Agro Industries Ltd के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है। इंट्रा डे के दौरान 10 प्रतिशत तक उछलकर 45 रुपए प्रति शेयर पर आ गया।

रिजल्ट सीजन के आखिरी हफ्ते में स्टॉक स्पेसफिक एक्शन देखने को मिल रहा है। निवेशक कंपनी के नतीजो के आधार पर ही रिएक्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्मॉलकैप कंपनी HMA Agro Industries Ltd के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है। इंट्रा डे के दौरान 10 प्रतिशत तक उछलकर 45 रुपए प्रति शेयर पर आ गया।
कंपनी के नतीजों पर नजर डाले तो सितंबर तिमाही के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट 443 प्रतिशत बढ़कर 51.94 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल की समान तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.55 करोड़ रुपये था। वहीं HMA Agro का कुल सेल 22 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1465.86 करोड़ रुपये होगा, जो बीते साल के फाइनेशियल ईयर की सितंबर तिमाही में 1200 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। इसके अलावा EBITDA यानि कामकाजी मुनाफा 301 प्रतिशत तिमाही आधार पर बढ़कर 70 करोड़ रुपये हो गया। FY2025 (H1FY25) के पहले 6 महीने के दौरान EBITDA 100.85 करोड़ रुपये रहा, जो H1FY24 में 87.5 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत अधिक है।
अपर सर्किट
मंगलवार को HMA Agro Industries के शेयर सोमवार को बंद भाव 41.22 रुपये के लेवल से 10 प्रतिशत के उछाल के साथ 45.34 के लेवल पर ओपन हुए। इस कंपनी का 52 वीक हाई 84.05 रुपये है, जबकि 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 39.12 रुपये है। इसका मार्केट कैप 2.27 हजार करोड़ रुपये है। इसके प्रॉफिट टू अर्निंग( P/E) रेश्यो 38.28 है। प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 83.61 प्रतिशत और FIIs की 5.76% है।
बिजनेस मॉडल
HMA Agro Industries Ltd की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। HMA एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फूड ट्रेड संगठन है जो भारत में एग्रो खाद्य और कृषि उत्पादों, जिसमें जमा हुआ ताजा भैंस का मांस, तैयार/जमा हुए ताजे फल, सब्जियाँ और अनाज शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।