Hyundai Motor India IPO की 10 बड़ी बातें, ग्रे मार्केट में क्या है स्थिति?

Hyundai Motor India का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को लेकर स्थिति साफ हो गई है। हम आपके लिए ह्युंडई मोटर इंडिया के IPO के बारे में जानने के लिए 10 बड़ी बातें लेकर आए हैं। इसमें प्राइस बैंड से लेकर GMP तक तमाम जानकारियां शामिल हैं। Toda

Advertisement
Hyundai Motor India will be its first listing outside South Korea. It will be the first IPO by a carmaker after 2003, when Maruti Suzuki launched its primary stake sale.
Hyundai Motor India will be its first listing outside South Korea. It will be the first IPO by a carmaker after 2003, when Maruti Suzuki launched its primary stake sale.

By Harsh Verma:

Hyundai Motor India का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को लेकर स्थिति साफ हो गई है। हम आपके लिए ह्युंडई मोटर इंडिया के IPO के बारे में जानने के लिए 10 बड़ी बातें लेकर आए हैं। इसमें प्राइस बैंड से लेकर GMP तक तमाम जानकारियां शामिल हैं।
 
1) Hyundai Motor India का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 15 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। वहीं इश्यू 17 अक्टूबर को बंद होगा। 

2) कंपनी ने पब्लिक ऑफर के लिए प्रति शेयर ₹1,865-1,960 का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक 7 शेयरों का एक लॉट बिड कर सकते हैं, इसके बाद 7 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।

3) RHP के मुताबिक प्रमोटर, Hyundai Motor ऑफर फॉर सेल के जरिए 14.2 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने जा रही है। IPO में कोई फ्रैश इश्यू नहीं है।

4) बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक Hyundai Motor India का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹147 है, जो इश्यू प्राइस से 7.5% ऊपर प्रीमियम दिखा रहा है।

5) IPO के जरिए कंपनी लगभग ₹27,870 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। 14 अक्टूबर को IPO एंकर निवेशकों के लिए एक दिन के लिए खोला जाएगा।

6) ह्युंडई मोटर इंडिया के IPO शेयरों का आवंटन 18 अक्तूबर को होने की उम्मीद है और सफल निवेशकों के डेमेट खातों में इक्विटी शेयर 21 अक्टूबर तक क्रेडिट किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग 22 अक्टूबर से BSE और NSE पर शुरू होगी।

7) IPO का लगभग 50% हिस्सा संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए आरक्षित है, जबकि 15% हिस्सा गैर-संस्थानिक निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है। 35% IPO रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

8) ह्युंडई मोटर इंडिया दूसरा सबसे बड़ा OEM और पैसेंजर व्हीकल्स का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट है और इसका घरेलू बाजार हिस्सा 14.6% है।

9) सितंबर महीने में ह्युंडई ने 64,201 यूनिट्स बेचीं, जो साल दर साल आधार पर 10% की गिरावट है। 2024 में अब तक कंपनी ने 5.77 लाख यूनिट्स बेचीं हैं, जो पिछले साल के मुकाबले स्थिर है।

10) ह्युंडई मोटर इंडिया IPO का मर्चेंट बैंकर्स में कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, HSBC सिक्योरिटीज और कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), JP मॉर्गन इंडिया, और मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी शामिल हैं, जबकि KFin टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है।

Read more!
Advertisement