Advertisement

दिल्ली लक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी! 1 अगस्त से शुरू होगा पोर्टल, राखी तक ₹2500 की पहली किस्त मिलने की उम्मीद

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना का ऑनलाइन पोर्टल 1 अगस्त से शुरू होगा, जहां योग्य महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। आवेदन मिलने के बाद उनकी जांच की जाएगी और मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होगी। सरकार की कोशिश है कि रक्षाबंधन के मौके पर पहले चरण में चुनी गई महिलाओं को पहली किस्त मिल जाए। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली की बहनों के लिए खुशी का अवसर बताते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement