सस्ता इंश्योरेंस प्रीमियम पड़ सकता है भारी, पॉलिसी खरीदने से पहले जान लें ये 5 वजहें

Insurance Policy खरीदते समय क्या आप भी सबसे पहले कम Premium देखते हैं? अगर हां, तो यह तरीका सही नहीं हो सकता। सस्ती Policy जरूरत के समय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। एक्सपर्ट ने बताया कि Insurance खरीदने से पहले Premium के अलावा किन जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

In Short

  • सिर्फ कम प्रीमियम देखकर Insurance Policy चुनना सही नहीं है।
  • पॉलिसी खरीदने से पहले Claim Settlement Ratio जरूर देखना चाहिए।
  • टर्म इंश्योरेंस में ब्रांड, क्लेम रिकॉर्ड और सही कीमत अहम हैं।

By Sonam:

इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय अक्सर लोगों का ध्यान सबसे पहले प्रीमियम पर जाता है। कई लोग अलग-अलग पॉलिसी की तुलना करते समय सबसे कम प्रीमियम वाली पॉलिसी को बेहतर मान लेते हैं। लेकिन सिर्फ सस्ती पॉलिसी देखकर फैसला करना सही तरीका नहीं है। प्रीमियम के साथ कुछ दूसरी जरूरी बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

बिजनेस टुडे के शो में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए इंश्योरेंस एक्सपर्ट दीपक योहानन ने बताया कि पॉलिसी खरीदते समय सिर्फ कम प्रीमियम को आधार नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने ऐसी 5 जरूरी बातों के बारे में बताया, जिन पर इंश्योरेंस पॉलिसी चुनते समय ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं ये 5 बातें क्या हैं।

1. सिर्फ कम प्रीमियम देखकर न खरीदें पॉलिसी

एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रीमियम किसी इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनने का अकेला पैमाना नहीं होना चाहिए। इसे फोन खरीदने के उदाहरण से समझा जा सकता है। जब कोई व्यक्ति फोन खरीदता है तो जरूरी नहीं कि वह बाजार में मौजूद सबसे सस्ता फोन ही खरीदे। इसी तरह इंश्योरेंस खरीदते समय भी केवल कम Premium के आधार पर फैसला नहीं करना चाहिए।

2. बजट कम है तो सस्ती पॉलिसी भी ऑप्शन

अगर कोई व्यक्ति ज्यादा प्रीमियम वाली पॉलिसी अफोर्ड नहीं कर सकता है तो वह कम प्रीमियम वाली पॉलिसी चुन सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसी स्थिति में कुछ इंश्योरेंस होना, बिल्कुल इंश्योरेंस नहीं होने से बेहतर है। हालांकि, अगर आपके पास दूसरे विकल्प मौजूद हैं तो केवल सबसे कम प्रीमियम को प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

3. Claim Settlement Ratio जरूर करें चेक

इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय Claim Settlement Ratio एक बेहद जरूरी फैक्टर है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि कंपनी ने Claims के मामले में कैसा प्रदर्शन किया है। इसलिए Premium की तुलना करने के साथ कंपनी का Claim Settlement Ratio भी देखना चाहिए।

4. कंपनी की पुरानी History और Brand देखें

अगर कोई इंश्योरेंस कंपनी 10 साल या उससे ज्यादा समय से बाजार में मौजूद है तो उसकी पुरानी History देखी जा सकती है। इससे पता लगाया जा सकता है कि कंपनी ने Claim Settlement जैसे पैरामीटर पर पिछले वर्षों में कैसा प्रदर्शन किया है। इसके साथ यह भी देखना चाहिए कि जिस कंपनी से आप पॉलिसी खरीद रहे हैं, वह एक मजबूत Brand है या नहीं।

5. टर्म इंश्योरेंस में इन बातों पर दें ध्यान

अगर आप टर्म इंश्योरेंस खरीद रहे हैं तो एक्सपर्ट के मुताबिक कंपनी का ब्रांड, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो और पॉलिसी की कीमत जरूर देखें। पॉलिसी का प्रीमियम ऐसा होना चाहिए, जो आपके बजट के हिसाब से सही हो। केवल सबसे कम प्रीमियम वाली पॉलिसी को बेहतर मानकर फैसला नहीं करना चाहिए।

यानी इंश्योरेंस पॉलिसी चुनते समय प्रीमियम के साथ कंपनी का पुराना प्रदर्शन, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो और ब्रांड जैसे जरूरी पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

Read more!
Advertisement