होटल में चेक-इन, सिम कार्ड, नौकरी...जानिए Masked Aadhaar कहां चलेगा और कहां नहीं? ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UIDAI ने Masked Aadhaar की सुविधा दी है। अब सवाल यह है कि Masked Aadhaar कहां चलेगा और किन जगहों पर इसे नहीं माना जाएगा, चलिए पूरी डिटेल जानते हैं।

In Short
- Masked Aadhaar में आधार नंबर के सिर्फ आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं, जिससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहती है।
- होटल, ऑफिस और सामान्य पहचान के लिए Masked Aadhaar इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन बैंक और नए सिम जैसे कुछ कामों में यह मान्य नहीं होता।
- UIDAI के Aadhaar ऐप से कुछ आसान स्टेप्स में Masked Aadhaar डाउनलोड किया जा सकता है, जो PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होता है।
Masked Aadhaar Card: आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी आईडी डॉक्यूमेंट में से एक है। बैंक में अकाउंट खुलवाने, होटल में चेक-इन करने या किसी ऑफिस में आईडी प्रूफ देने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। हालांकि, हर जगह अपना पूरा आधार नंबर शेयर करना जरूरी नहीं होता। इसलिए UIDAI ने Masked Aadhaar की सुविधा दी है। अब सवाल यह है कि Masked Aadhaar कहां चलेगा और किन जगहों पर इसे नहीं माना जाएगा, चलिए पूरी डिटेल जानते हैं।
Masked Aadhaar पर कौन-कौन सी जानकारियां दिखाई देंगी?
Masked Aadhaar कार्ड पर आपका नाम, DoB, आपके घर का पता, आपका फोटो दिखाई देगा। हालांकि जो आपका आधार नंबर है वो छुपा रहेगा सिर्फ अंत के चार डिजिट दिखाई देंगे।
किन जगहों पर चलेगा Masked Aadhaar?
अगर किसी जगह सिर्फ पहचान दिखानी है और पूरा आधार नंबर देने की जरूरत नहीं है, तो वहां Masked Aadhaar दिया जा सकता है। होटल या गेस्ट हाउस में आईडी देने, किसी कंपनी में पहचान बताने और कुछ ऑनलाइन कामों में भी इसे दिया जा सकता है।
जिन जगहों पर पूरा आधार नंबर नहीं मांगा जाता, वहां Masked Aadhaar काम आ सकता है। इससे आपका पूरा आधार नंबर दूसरे लोगों के सामने नहीं आता और उसके गलत हाथों में जाने का खतरा कम हो जाता है।
किन जगहों पर नहीं चलेगा Masked Aadhaar?
कुछ काम ऐसे होते हैं, जहां सिर्फ आईडी दिखाने से काम नहीं चलता। वहां पूरा आधार नंबर देना पड़ता है। जैसे, बैंक के कुछ कामों में पूरा आधार मांगा जाता है। नया सिम कार्ड लेते समय भी मोबाइल कंपनी पूरा आधार नंबर या कोई दूसरा आईडी कार्ड मांग सकती है। वहीं, कई सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए ओटीपी या फिंगरप्रिंट से आधार चेक किया जाता है। ऐसे कामों में Masked Aadhaar नहीं चलेगा।
क्यों फायदेमंद है Masked Aadhaar?
Masked Aadhaar का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपका पूरा आधार नंबर नहीं दिखता। इससे आपकी जानकारी बची रहती है और आधार का गलत काम होने का खतरा कम हो जाता है। अगर किसी जगह सिर्फ पहचान दिखानी हो, तो Masked Aadhaar काफी है। लेकिन जहां पूरा आधार नंबर या आधार देखना जरूरी हो, वहां आपको असली आधार कार्ड दिखाना होगा।
नए Aadhaar App से ऐसे डाउनलोड करें Masked Aadhaar
- सबसे पहले गूगल के प्ले स्टोर या एप्पल के ऐप स्टोर से 'Aadhaar' ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
- इसके बाद अपने आधार नंबर दर्ज, Face Authentication और ऐप पिन का पूरा प्रोसेस करके रजिस्टर कर लें।
- एक बार जब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे तो आपको 'Download Aadhaar' का ऑप्शन दिखाई देगा।
- 'Download Aadhaar' पर क्लिक करते ही आपके पास दो ऑप्शन आएंगे - Masked Aadhaar और UnMasked Aadhaar
- अब आपको Masked Aadhaar को चुन कर उसे डाउनलोड कर लेना है।
- डाउनलोड करने के बाद आपका Masked Aadhaar एक PDF के रूप में डाउनलोड हो जाएगा लेकिन उसके खोलने के लिए पासवर्ड लगेगा
- यह पासवर्ड आपके नाम के पहले चाल लेटर कैपिटल अक्षर में और आपके जन्म का साल होगा।