300 यूनिट तक फ्री में चलेगा एसी, टीवी, पंखा, कूलर, फ्रीज! कमाल की है ये सरकारी योजना - ऐसे करें अप्लाई
यह केंद्र सरकार की एक बड़ी सोलर योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में शुरू किया था। इस योजना का मकसद लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने में मदद करना है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: केंद्र सरकार की फ्लैगशिप रूफटॉप सोलर योजना, PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana तेजी से लोगों तक पहुंच रही है। फरवरी 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत 19 मार्च 2026 तक देशभर में 26.19 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।
सरकार का लक्ष्य FY27 के अंत तक 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है। योजना का मकसद घरेलू बिजली बिल कम करना, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और लोगों को अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई का मौका देना है।
क्या है PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana?
यह केंद्र सरकार की एक बड़ी सोलर योजना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में शुरू किया था। इस योजना का मकसद लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने में मदद करना है।
इसके तहत सरकार घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी देती है, जिससे बिजली बिल कम होता है और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी की जा सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। उसके पास छत वाला घर और एक्टिव बिजली कनेक्शन होना चाहिए। साथ ही किसी दूसरी रूफटॉप सोलर सब्सिडी स्कीम का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई?
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल PM Surya Ghar Portal पर जाएं।
- वहां अपने राज्य, DISCOM (बिजली कंपनी), बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉगिन करके रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन जमा होने के बाद DISCOM से मंजूरी मिलेगी।
- मंजूरी मिलने पर आप किसी रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
- इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद पोर्टल पर डिटेल अपलोड करनी होगी और नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा।
- इसके बाद निरीक्षण और मंजूरी मिलने पर सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
कितनी मिलती है सब्सिडी?
योजना में 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। वहीं 2 किलोवाट तक के सिस्टम पर कुल लागत का 60 फीसदी तक सब्सिडी मिलता है। वहीं 2 से 3 किलोवाट के अतिरिक्त सिस्टम पर 40 फीसदी तक सहायता दी जाती है।
कितने किलोवाट का सोलर पैनल लगवाएं?
अगर किसी घर का मंथली बिजली खपत 150 यूनिट तक है तो 1-2 किलोवाट सिस्टम अच्छा हो सकता है। वहीं 150 से 300 यूनिट वाले घरों के लिए 2-3 किलोवाट सिस्टम अच्छा हो सकता है।
अतिरिक्त बिजली बेचकर भी होगी कमाई
योजना का एक बड़ा फायदा यह भी है कि अगर घर में जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा होती है, तो उसे नेट मीटरिंग के जरिए ग्रिड को भेजा जा सकता है। इससे उपभोक्ता अतिरिक्त आय भी कमा सकते हैं।
सरकार रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए करीब 7 फीसदी ब्याज दर पर कोलेटरल फ्री लोन की सुविधा भी दे रही है, जिससे इंस्टॉलेशन का खर्च संभालना आसान हो सके।