फेस्टिव सीजन में खर्च पर चाहिए ज्यादा फायदा? ये 5 क्रेडिट कार्ड दे सकते हैं कैशबैक और ट्रैवल बेनिफिट

फेस्टिव सीजन में शॉपिंग, ट्रैवल और बाहर खाने पर खर्च बढ़ना तय है। ऐसे में सही क्रेडिट कार्ड आपके खर्च का कुछ हिस्सा वापस दिला सकता है। कुछ कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा कैशबैक देते हैं तो कुछ ट्रैवल और डाइनिंग पर। जानिए ऐसे 5 कार्ड्स के फायदे।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • ट्रैवल और डाइनिंग पर चुनिंदा कार्ड्स से 6% तक कैशबैक मिल सकता है
  • ऑनलाइन शॉपिंग और यूटिलिटी पेमेंट पर भी अलग-अलग कार्ड्स में ज्यादा वैल्यू बैक
  • कार्ड चुनने से पहले जॉइनिंग फीस, एनुअल फीस और कैशबैक लिमिट जरूर देखें

By Gaurav Kumar:

मानसून के साथ अब फेस्टिव सीजन भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में शॉपिंग, बाहर खाने, फ्लाइट और होटल बुकिंग से लेकर रोजमर्रा के खर्च बढ़ सकते हैं। सही क्रेडिट कार्ड चुनने पर इन्हीं खर्चों पर कैशबैक और दूसरे बेनिफिट मिल सकते हैं। अलग-अलग कार्ड अलग कैटेगरी में ज्यादा फायदा देते हैं, इसलिए यहां ऐसे 5 क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गई है, जिनके फीचर्स आपके खर्च के हिसाब से काम आ सकते हैं।

1. YES BANKपैसा बाजार पैसा सेव रुपे क्रेडिट कार्ड

ट्रैवल और डाइनिंग पर ज्यादा खर्च करने वालों के लिए यस बैंक पैसा बाजार पैसा सेव रुपे क्रेडिट कार्ड एक ऑप्शन हो सकता है। इस कार्ड पर ट्रैवल और डाइनिंग के चुनिंदा खर्च पर 6% कैशबैक मिलता है, जबकि दूसरे एलिजिबल खर्च पर 1% कैशबैक दिया जाता है। कार्ड की जॉइनिंग फीस जीरो है। बैंक की वेबसाइट पर फिलहाल इसे लिमिटेड टाइम के लिए लाइफटाइम फ्री भी दिखाया गया है।

2. Axis Bank कैशबैक क्रेडिट कार्ड

अगर आपका खर्च ज्यादा ऑनलाइन होता है तो एक्सिस बैंक कैशबैक क्रेडिट कार्ड काम आ सकता है। इसमें एलिजिबल ऑनलाइन खर्च पर स्लैब के हिसाब से 7% तक कैशबैक मिलता है। ₹5,000 तक के खर्च पर 2%, ₹5,000 से ज्यादा और ₹40,000 तक 5% और इसके ऊपर के खर्च पर 7% कैशबैक मिलता है। इसकी जॉइनिंग और एनुअल फीस ₹1,000 है। साल में ₹4 लाख या उससे ज्यादा खर्च करने पर एनुअल फीस माफ हो सकती है।

3. HDFC Bank मिलेनिया क्रेडिट कार्ड

ऑनलाइन शॉपिंग और फूड ऑर्डर करने वालों के लिए एचडीएफसी बैंक मिलेनिया क्रेडिट कार्ड एक और ऑप्शन है। इसमें अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, स्विगी, जोमैटो, उबर और बुकमायशो जैसे चुनिंदा ब्रांड पर 5% कैशबैक मिलता है। हर कैलेंडर क्वार्टर में ₹1 लाख या उससे ज्यादा खर्च करने पर ₹1,000 का गिफ्ट वाउचर या एक डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस चुनने का बेनिफिट भी मिलता है।

4. ICICI Bank ऐस क्रेडिट कार्ड

बिजली, इंटरनेट, गैस, मोबाइल रिचार्ज और खाने-पीने के खर्च ज्यादा हैं तो एक्सिस बैंक ऐस क्रेडिट कार्ड उपयोगी हो सकता है। गूगल पे के जरिए किए गए चुनिंदा यूटिलिटी बिल पेमेंट और रिचार्ज पर 5% कैशबैक मिलता है। स्विगी, जोमैटो और ओला पर 4% जबकि दूसरे एलिजिबल खर्च पर 1.5% कैशबैक मिलता है। इसकी जॉइनिंग और एनुअल फीस ₹499 है और चुनिंदा डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर साल में 4 कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज विजिट भी मिलती हैं।

5. MakeMyTrip ICICI Bank क्रेडिट कार्ड

जिन लोगों का खर्च ट्रैवल पर ज्यादा होता है, उनके लिए मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एक ट्रैवल फोकस्ड ऑप्शन है। मेकमायट्रिप बुकिंग पर 6% तक माय-कैश और दूसरे रिटेल खर्च पर 1% माय-कैश मिल सकता है। इसकी जॉइनिंग फीस ₹999 प्लस जीएसटी और एनुअल फीस भी ₹999 प्लस जीएसटी है। एक साल में ₹3 लाख से ज्यादा खर्च करने पर अगले साल की एनुअल फीस माफ हो सकती है।

Read more!
Advertisement