Tata AIA ने महिलाओं के लिए लॉन्च किया "Shubh Shakti" प्लान, प्रेग्नेंसी में भी मिलेगा प्रीमियम हॉलिडे

Tata AIA Life Insurance ने महिलाओं के लिए एक नया बीमा प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम  "Shubh Shakti" है। आइए, इस प्लान के बेनिफिट जानते हैं।

Advertisement
Insurance needs to go beyond paperwork in India
Insurance needs to go beyond paperwork in India

By Priyanka Kumari:

Tata AIA Life Insurance ने महिलाओं के लिए एक नया बीमा प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम  "Shubh Shakti" है। यह सिर्फ एक इंश्योरेंस प्लान नहीं है, बल्कि महिलाओं की जिंदगी के हर मोड़ पर उनका साथ देने वाला प्लान है। 

Tata AIA के एक सर्वे के मुताबिक 89% विवाहित महिलाएं अपने पैसों की प्लानिंग में पति पर निर्भर हैं। वहीं, सिर्फ 44% महिलाएं ही खुद फैसले लेती हैं। हालांकि अब हालात बदल रहे हैं। साल 2024 में 2.7 करोड़ महिलाओं ने खुद अपना क्रेडिट स्कोर चेक किया जो दिखाता है कि महिलाएं अब फाइनेंशियल प्लानिंग में आगे आ रही हैं।

Shubh Shakti प्लान क्या-क्या फायदे देता है?

प्रेग्नेंसी में प्रीमियम ब्रेक: हर बच्चे के जन्म के बाद 1 साल का ब्रेक दो बार लिया जा सकता है। यानी इस समय कोई पैसा नहीं देना होगा।

महिलाओं को सस्ता बीमा: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को 15% कम प्रीमियम देना होगा। यह हर साल लागू रहेगा।

सिंगल मां के लिए और छूट: अगर कोई महिला अकेले मां हैं तो उन्हें 1% की और छूट मिलेगी। कुल मिलाकर 16% तक का फायदा मिलेगा।

सेहत के लिए खास सुविधा: महिलाओं को PCOD, IVF जैसी हेल्थ से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही परिवार के लिए भी चेकअप और वैक्सीनेशन की सुविधा मिलेगी।

बच्चों की पढ़ाई की गारंटी: अगर कोई मुसीबत आ जाए तब भी बच्चों को हर महीने पैसे मिलेंगे ताकि उनकी पढ़ाई में कोई परेशानी न आए।

हादसे या पति की मृत्यु पर प्रीमियम माफ: अगर पति की मौत हो जाए या किसी की एक्सीडेंट से मृत्यु हो तो प्लान चालू रहेगा और आगे कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

स्वस्थ रहने पर मिलेगा इनाम: Tata AIA का "Health Buddy" प्रोग्राम इस प्लान के साथ आता है। इसमें महिलाएं अगर फिटनेस और हेल्थ चेकअप पूरा करती हैं तो उन्हें रिवॉर्ड भी मिलेगा।

Read more!
Advertisement