SBI Card ने लॉन्च किया Eternal क्रेडिट कार्ड, फ्री Zomato Gold मेंबरशिप और कैशबैक समेत मिलेंगे कई फायदे

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग, खाना ऑर्डर करने और फिल्में देखने वालों के लिए SBI Card ने नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसमें Zomato, Blinkit समेत कई प्लेटफॉर्म पर शानदार डिस्काउंट और कैशबैक मिलेगा। जानिए कार्ड की फीस, मुफ्त मेंबरशिप, ऑफर्स की लिमिट और आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें।

Advertisement

In Short

  • SBI Card और Eternal ने मिलकर नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया, Zomato-Blinkit पर मिलेगा 10% तक डिस्काउंट।
  • कार्डधारकों को छह महीने की मुफ्त Zomato Gold मेंबरशिप और मूवी टिकट पर खास ऑफर मिलेगा।
  • Uber, ixigo समेत कई प्लेटफॉर्म पर कैशबैक का फायदा, 22 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगे आवेदन के इनविटेशन।

By Gungun Mishra:

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग, खाना ऑर्डर करने और फिल्में देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। SBI Card ने Eternal Limited के साथ मिलकर नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इस कार्ड का नाम Eternal SBI Card है। इसके जरिए ग्राहकों को Zomato, Blinkit, District और Bistro जैसे प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही Uber और दूसरी सेवाओं पर कैशबैक का फायदा भी उठाया जा सकेगा।

15 अक्टूबर को लॉन्च किए गए इस कार्ड के लिए ग्राहक Zomato, Blinkit और District ऐप के जरिए अर्ली एक्सेस की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। कार्ड के लिए आवेदन करने के इनविटेशन 22 अक्टूबर से अलग-अलग चरणों में भेजे जाएंगे।

Zomato और Blinkit पर कितना मिलेगा डिस्काउंट?

Eternal SBI Card से Zomato, District और Bistro पर योग्य ट्रांजैक्शन करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Blinkit पर इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने पर 10% की छूट मिलेगी।

Blinkit की दूसरी योग्य कैटेगरी में खरीदारी करने पर 5% डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, तंबाकू उत्पाद, बच्चों के खाने और कीमती धातुओं से बनी ज्वेलरी जैसी कुछ कैटेगरी पर यह ऑफर लागू नहीं होगा।

इन चारों प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले डिस्काउंट की कुल लिमिट ₹2,000 प्रति महीने होगी।

मूवी टिकट और दूसरी सर्विसेज पर भी फायदा

फिल्में देखने के शौकीनों के लिए भी कार्ड में खास ऑफर है। District के जरिए हर महीने एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट 1+1 ऑफर के तहत मिलेगा। हालांकि, दूसरे टिकट पर अधिकतम ₹200 तक की छूट मिलेगी।

इसके अलावा Uber, ixigo, Urban Company और Apollo 24|7 पर योग्य खर्च करने पर 5% कैशबैक मिलेगा। इसकी अधिकतम लिमिट ₹1,000 प्रति महीने होगी।

दूसरी योग्य खरीदारी पर 1% कैशबैक मिलेगा, जिसकी मासिक लिमिट ₹500 रखी गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

कितनी है जॉइनिंग फीस और क्या मिलेंगे फायदे?

Eternal SBI Card की जॉइनिंग फीस ₹499 रखी गई है। इसके साथ ग्राहकों को छह महीने की Zomato Gold मेंबरशिप मुफ्त मिलेगी।

अगर कार्डधारक पिछले साल में ₹2 लाख खर्च करता है, तो उसकी सालाना फीस माफ हो सकती है। इसके अलावा फ्यूल सरचार्ज पर 1% की छूट मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा ₹200 प्रति स्टेटमेंट साइकिल होगी।

कंपनी ने क्या कहा?

SBI Card की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि यह कार्ड ग्राहकों की रोजमर्रा की खर्च करने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

वहीं, Eternal के CFO अक्षांत गोयल के मुताबिक, इस कार्ड का मकसद Zomato, Blinkit और District पर नियमित खर्च करने वाले ग्राहकों को ज्यादा फायदा देना है। साथ ही इन प्लेटफॉर्म के बाहर की सेवाओं पर भी बचत का मौका उपलब्ध कराना है।

Read more!
Advertisement