Rule Change: आज से बदल गए पैसों से जुड़े 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rule Change from 1 March 2025: मार्च महीने की पहली तारीख से कई बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों की सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। चलिए इन बदलावों के बारे में जानते हैं।

Advertisement
1 मार्च को देश में लागू होने वाले हैं कई बड़े बदलाव
1 मार्च को देश में लागू होने वाले हैं कई बड़े बदलाव

By Priyanka Kumari:

Rule Change from 1 March 2025: आज से मार्च का महीना शुरू हो गया है और आपके पैसों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। इनमें LPG सिलेंडर की कीमतों, इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट, म्यूचुअल फंड नॉमिनी नियम और बैंक हॉलिडे शामिल हैं। आइए जानते हैं 1 मार्च 2025 से लागू होने वाले पांच बड़े बदलावों के बारे में।

LPG सिलेंडर प्राइस

मार्च की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। 1 मार्च 2025 से 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये तक का इजाफा किया गया है। हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

हवाई ईंधन (ATF) प्राइस

LPG सिलेंडर के साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है। हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ATF के दाम तय करती हैं। 

इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट सिस्टम में बदलाव (UPI-ASB)

1 मार्च से इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट की प्रोसेस और आसान होने वाली है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट (ASB) नाम की नई सर्विस जोड़ी जा रही है। इसके तहत इंश्योरेंस होल्डर अपने अकाउंट से पहले से ही प्रीमियम की राशि ब्लॉक कर सकेंगे और पेमेंट की तारीख आने पर यह राशि खुद कट जाएगी। इंश्योरेंस पेमेंट में देरी और पॉलिसी लैप्स होने की समस्या को दूर करने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।

म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते 

मार्च से म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनी जोड़ने के नियम बदल गए हैं। अब कोई भी निवेशक अपने फंड या अकाउंट में मैक्सिमम 10 नॉमिनी जोड़ सकता है। इस बदलाव का उद्देश्य इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट को बेहतर करना और अनक्लेम्ड एसेट की संख्या कम करना है। नॉमिनी को जोड़ने के लिए फोन नंबर, ईमेल, पता, आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डिटेल्स देने होंगे।

मार्च में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

अगर आपके बैंक से जुड़े कोई जरूर काम हैं, तो मार्च की RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। मार्च में होली (Holi 2025) और ईद-उल-फितर समेत अन्य त्योहारों के कारण 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें दूसरे और चौथे शनिवार व रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। बैंक हॉलिडे वाले दिन ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM सर्विस 24x7 चालू रहेंगी।

Read more!
Advertisement