Rule Change: बजट के साथ फरवरी की पहली तारीख को आपकी जेब पर पड़ेगा असर, बदल जाएंगी ये चीजें

Rule Change from 1 February 2025: कल से फरवरी महीना शुरू हो जाएगा। 1 फरवरी का जहां 11 बजे संसद में यूनियन बजट पेश होगा तो वहीं कई फाइनेंशियल रूल्स भी बदल जाएंगे। नीचे जानते हैं कि फरवरी से कौन-से नियम बदल रहे हैं।

Advertisement
कल बजट वाले दिन देश में लागू होंगे कई बड़े बदलाव
कल बजट वाले दिन देश में लागू होंगे कई बड़े बदलाव

By BT बाज़ार डेस्क:

Rule Change from February 2025: जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और कल से फरवरी महीना शुरू हो जाएगा। महीने के पहले दिन ही कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों की सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। वैसे तो कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बार बजट से आम जनता को कई उम्मीदें हैं। हम आपको नीचे बताने वाले हैं कि कल से कौन-से बड़े बदलाव होने वाले हैं। 

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
  
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है। जनवरी में कमर्शियल सिलेंडर हुई थी। अब फरवरी में यह कटौती जारी रहती है या नहीं, इसकी जानकारी कल सुबह 6 बजे पता चल जाएगा। 

UPI लेनदेन के नए नियम  

यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर 1 फरवरी से नए नियम लागू हो जाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक कल से कुछ यूपीआई ट्रांजैक्शन को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके अलावा स्पेशल कैरेक्टर वाले यूपीआई आईडी से भी यूपीआई नहीं होगा।   

बैंकिंग नियमों में बदलाव  

कोटक महिंद्रा बैंक के नियमों में कल से कुछ बदलाव होने वाले हैं।बैंक ने फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की सीमा (Limit) को बदल दिया है। वहीं, कई सर्विस पर बैंक नए चार्ज लागू करेगा।

हवाई सफर पर पड़ेगा असर
  
हर महीने की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव होता है। 1 फरवरी को भी हवाई ईंधन में बदलाव होता है। ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर हवाई किराए पर पड़ सकता है।

मारुति सुजुकी की कारें होगी महंगी  

1 फरवरी से मारुति की कई कारों के दाम बढ़ जाएंगे। कंपनी ने दिसंबर में ही बता दिया था कि वह बढ़ते उत्पादन लागत और ऑपरेशन खर्च के कारण कारों की कीमतों में इजाफा करेगी। कंपनी ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, वैगन आर, स्विफ्ट, डिजायर, ब्रेजा, बलेनो, अर्टिगा, ग्रैंड विटारा आदि कई मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। 
 

Read more!
Advertisement