RBI New Currency Notes: 100 और 200 रुपये का नया नोट आएगा! क्या पुराने नोट बंद हो जाएंगे?

RBI ने 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 100 और 200 के नए नोट जारी करने वाला है। लेकिन क्या पुराने नोट बंद हो जाएंगे जानते है आर्टिकल में।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

RBI New Currency Notes: अगर आपके पास 100 और 200 रुपये के नोट है तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल रिजर्व बैंक जल्द ही 100 और 200 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। 

RBI के मुताबिक इन नए नोटों पर आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा का साइन होगा। नए गवर्नर का साइन होना एक सामान्य प्रक्रिया है जो पहले से होता आ रहा है। हर बार जब आरबीआई के नए गवर्नर की नियुक्ति होती है तो उनके साइन के साथ नए नोट जारी किए जाते हैं। यहां ध्यान देने वाली यह है कि इन नए नोटों के डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया जाता है। 

क्या पुराने नोट बंद हो जाएंगे?

अगर आपके पास 100 और 200 के पुराने नोट है तो घबराए नहीं ये नोट बंद नहीं होंगे। आरबीआई के मुताबिक 100 और 200 रुपये के पुराने नोट वैध रहेंगे मतलब उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। RBI ने कहा है कि नए नोट जल्द ही बैंकों और एटीएम (ATM) में उपलब्ध हो जाएंगे। 

भारत में कितना कैश इस्तेमाल हो रहा है?

भारत में भले ही 2,000 के नोट बंद कर दिए गए हों, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार देश में कैश का इस्तेमाल पहले से ज्यादा हो गया है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2017 में कैश सर्कुलेशन जहां, 13.35 लाख करोड़ था, वो मार्च 2024 तक यह बढ़कर हो 35.15 लाख करोड़ हो गया था।

इसके अलावा UPI के जरिए डिजिटल लेन-देन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मार्च 2020 में UPI ट्रांजैक्शन 2.06 लाख करोड़ था, जो फरवरी 2024 में बढ़कर 18.07 लाख करोड़ हो गया। अगर पूरे 2024 की बात करें तो पिछले साल डिजिटल ट्रांजैक्शन लगभग 172 बिलियन का हुआ है, जिससे साफ पता चल रहा है कि लोग कैश के साथ-साथ डिजिटल ट्रांजैक्शन का भी इस्तेमाल कर रहै है।
 

Read more!
Advertisement