RBI ने रेपो रेट रखा स्थिर, एफडी निवेशकों के लिए अब इन दो बैंकों में क्या है खास?

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है। ऐसे में एफडी की दरों में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना कम है। पंजाब एंड सिंध बैंक और पंजाब नेशनल बैंक अलग-अलग अवधि पर सामान्य, सीनियर और सुपर सीनियर सिटिजन ग्राहकों को अलग ब्याज दरें दे रहे हैं।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • पंजाब एंड सिंध बैंक सामान्य ग्राहकों को चुनिंदा अवधि पर अधिकतम 6.85% ब्याज दे रहा है।
  • PNB में सामान्य ग्राहकों के लिए चुनिंदा अवधि पर अधिकतम 6.60% ब्याज मिल रहा है।
  • सीनियर और सुपर सीनियर सिटिजन को कुछ अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहकों से ज्यादा ब्याज मिलता है।

By Gaurav Kumar:

RBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। ऐसे में फिलहाल बैंक एफडी की ब्याज दरों में बड़े बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है। तय रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक और पंजाब नेशनल बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दे रहे हैं।

Punjab & Sind Bank की FD पर कितना ब्याज?

पंजाब एंड सिंध बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 2.85% से 6.85% तक ब्याज दे रहा है। 1 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 5.85% और सीनियर सिटिजन को 6.35% ब्याज मिल रहा है।

375 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.40% और सीनियर सिटिजन को 6.90% ब्याज दिया जा रहा है। 444 दिन की एफडी पर यह दर 6.80% और 7.30% है। वहीं 666 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.85% और सीनियर सिटिजन को 7.35% ब्याज मिल रहा है।

ये खबर पढ़ना न भूलें: जॉइंट होम लोन लेने जा रहे हैं? इस वजह से अटक सकती है मंजूरी, आवेदन से पहले जानें ये जरूरी बातें

5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 5.95% और सीनियर सिटिजन के लिए 6.45% है।

PNB की FD पर क्या हैं दरें?

पंजाब नेशनल बैंक सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर 3% से 6.60% तक ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटिजन और सुपर सीनियर सिटिजन को चुनिंदा अवधि पर ज्यादा ब्याज मिलता है। 1 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.25%, सीनियर सिटिजन को 6.75% और सुपर सीनियर सिटिजन को 7.05% ब्याज मिल रहा है।

444 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.60%, सीनियर सिटिजन के लिए 7.10% और सुपर सीनियर सिटिजन के लिए 7.40% है। 2 से 3 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.30%, सीनियर सिटिजन को 6.80% और सुपर सीनियर सिटिजन को 7.10% ब्याज दिया जा रहा है। 5 से 10 साल की अवधि पर सामान्य ग्राहकों के लिए दर 6% और सीनियर व सुपर सीनियर सिटिजन के लिए 6.80% है।

निवेशकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रहने से फिलहाल एफडी दरों में तुरंत बड़े बदलाव की संभावना कम है। ऐसे में निवेशकों को अलग-अलग अवधि की ब्याज दरों की तुलना करके फैसला लेना चाहिए।

एफडी कराने से पहले समय से पहले पैसा निकालने के नियम, टैक्स और सीनियर सिटिजन को मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज को भी देखना जरूरी है। ब्याज दरें बदल सकती हैं, इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक से नई दरें जरूर जांच लेनी चाहिए।
 

Read more!
Advertisement