गैस सिलेंडर का खेल बदलने वाला है! घर-घर पहुंचेगी PNG; रोज 20,000 नए कनेक्शन का प्लान

आज से PNG Drive 3.0 की शुरुआत हो रही है। इस अभियान के जरिए सरकार हर दिन 20,000 नए PNG कनेक्शन जोड़ने की तैयारी में है। इसका मकसद LPG से PNG की ओर शिफ्टिंग को तेज करना है। साथ ही आवेदन और शिकायत के लिए नया पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा।

Advertisement

In Short

  • PNG Drive 3.0 के तहत हर दिन 20,000 PNG कनेक्शन जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
  • PNGRB ने योजना के तहत 80 नए Geographical Areas चिन्हित किए हैं।
  • PNG कनेक्शन के आवेदन और शिकायत के लिए नया पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी है।

By Sonam:

अक्टूबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों के साथ हुई है। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत कई बदलाव लोगों की जेब पर असर डालने वाले हैं। इसी बीच आज PNG Drive 3.0 की शुरुआत हो रही है। इस योजना के जरिए सरकार ने हर दिन 20,000 पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

LPG से PNG की ओर शिफ्टिंग पर जोर

PNG Drive 3.0 के जरिए लिक्विड पेट्रोलियम गैस यानी LPG से PNG पर शिफ्टिंग को रफ्तार देने की तैयारी है। सरकार का मकसद घरेलू और व्यावसायिक LPG के इस्तेमाल को कम करना है। इसके लिए देशभर में तेजी से PNG कनेक्शन देने की योजना बनाई गई है।

इस अभियान के तहत रोजाना 20,000 पाइप गैस कनेक्शन जोड़ने का टारगेट रखा गया है।

80 नए Geographical Areas चिन्हित

PNG Drive 3.0 के तहत PNGRB ने 80 नए GA यानी Geographical Areas चिन्हित किए हैं। पाइपलाइन गैस इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ PNG कनेक्शन और कन्वर्जन की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के चलते बढ़े मिडिल ईस्ट संकट के बाद रोजाना 10,000 से ज्यादा कनेक्शन और कन्वर्जन किए जा रहे हैं। अब सरकार ने इसकी रफ्तार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

ग्राहकों के लिए आएगा नया पोर्टल

PNG Drive 3.0 के तहत लोगों की सुविधा के लिए एक नया पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। कोशिश है कि ग्राहकों को एक ही जगह पर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करने से लेकर शिकायत दर्ज कराने तक की सुविधा मिल सके।

प्रतीकात्मक तस्वीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले इस अभियान को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी।

PNG कनेक्शन के क्या हैं फायदे?

PNG कनेक्शन होने पर हर महीने गैस सिलेंडर बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। पाइपलाइन के जरिए घर तक लगातार गैस की सप्लाई मिलती रहती है। इससे अचानक सिलेंडर खत्म होने की परेशानी भी नहीं रहती।

इसके अलावा रसोई में एक छोटे से हिस्से में PNG का मीटर और पाइप सेट हो जाता है, जिससे LPG सिलेंडर रखने की जगह की जरूरत नहीं पड़ती। PNG में जितनी गैस का इस्तेमाल किया जाता है, बिल भी उसी हिसाब से आता है। सरकार PNG Drive 3.0 के जरिए देश में पाइप्ड नेचुरल गैस के इस्तेमाल को और बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है।

Read more!
Advertisement