आधार कार्ड से मिल सकता है ₹90,000 तक लोन, जानें क्या है सरकार की ये स्कीम

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत बिना गारंटी 90,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है। यह रकम तीन चरणों में दी जाती है। पात्र लाभार्थियों को रुपे क्रेडिट कार्ड और डिजिटल पेमेंट पर कैशबैक जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। जानें इस योजना का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • पीएम स्वनिधि योजना में बिना गारंटी 90,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है।
  • लोन तीन चरणों में 15,000, 25,000 और 50,000 रुपये तक मिलता है।
  • पात्र लाभार्थियों को 30,000 रुपये लिमिट वाला रुपे क्रेडिट कार्ड भी मिल सकता है।

By Gaurav Kumar:

PM Svanidhi Yojana: अगर आप रेहड़ी-पटरी का काम करते हैं और कारोबार के लिए पैसों की जरूरत है तो पीएम स्वनिधि योजना आपके काम आ सकती है। सरकार की इस स्कीम के तहत पात्र लाभार्थियों को बिना किसी गारंटी के कुल 90,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है। इसके साथ कुछ शर्तों पर यूपीआई लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड और डिजिटल पेमेंट पर कैशबैक जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

75 लाख से ज्यादा लोगों को मिला फायदा

पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत जून 2020 में हुई थी। यह योजना 31 मार्च 2030 तक जारी रहेगी। अब तक इससे 75.5 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।

योजना के तहत 17,800 करोड़ रुपये से ज्यादा के 1.12 करोड़ से अधिक लोन दिए जा चुके हैं। इनमें 55 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को डिजिटल तरीके से भी जोड़ा गया है। डिजिटल कैशबैक और ब्याज सब्सिडी से लाभार्थियों को करीब 800 करोड़ रुपये मिले हैं।

तीन चरणों में मिलता है ₹90000 तक लोन

इस योजना में लोन एक साथ नहीं बल्कि तीन चरणों में दिया जाता है। पहले इसकी कुल सीमा 80,000 रुपये थी जिसे बाद में बढ़ाकर 90,000 रुपये कर दिया गया।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: EPFO Changes 2026: PF निकालने से UAN एक्टिवेशन तक, ये 5 बड़े बदलाव जरूर जान लें

आवेदन मंजूर होने के बाद पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपये मिलते हैं। इसे चुकाने के बाद 25,000 रुपये और फिर तीसरे चरण में 50,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है।

क्रेडिट कार्ड भी मिल सकता है

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को यूपीआई लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी मिल सकती है। इसके लिए तय शर्तें पूरी करनी होती हैं।

लोन की दूसरी किस्त समय पर चुकाने वाले पात्र लाभार्थी को 30,000 रुपये तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड मिल सकता है। डिजिटल पेमेंट करने पर कैशबैक का फायदा भी दिया जाता है।

लोन के लिए आधार कार्ड जरूरी

योजना के तहत लोन के लिए बड़ी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं बताई गई है। आवेदन में आधार कार्ड अहम दस्तावेज है। लोन की रकम को छोटी ईएमआई में चुकाने की सुविधा भी मिलती है।

कैसे करें आवेदन

पीएम स्वनिधि योजना के लिए सरकारी बैंक में आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए योजना का फॉर्म भरकर उसमें मांगी गई जानकारी देनी होती है और आधार कार्ड की कॉपी लगानी होती है।

बैंक जानकारी की जांच करने के बाद लोन को मंजूरी देता है। योजना के कुल लाभार्थियों में करीब 40 प्रतिशत महिलाएं हैं।

Read more!
Advertisement