स्कूबा डाइविंग, स्कीइंग और ट्रेकिंग: क्या Travel Insurance में Adventure Sports हादसों का कवर मिलता है?
विदेश यात्रा में स्कूबा डाइविंग, ट्रेकिंग या बंजी जंपिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ सामान्य ट्रैवल इंश्योरेंस पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। पॉलिसीबाज़ार के एक्सपर्ट मीत कपाड़िया ने बताया कि एक जरूरी कवर और उससे जुड़ी शर्तें नजरअंदाज करने पर क्लेम अटक सकता है।

In Short
- एडवेंचर स्पोर्ट्स कवर नहीं होने पर हादसे से जुड़ा मेडिकल क्लेम खारिज हो सकता है।
- पॉलिसीबाज़ार के एक्सपर्ट मीत कपाड़िया के मुताबिक, यह कवर करीब ₹500 से ₹600 में मिल सकता है।
- बिना सुरक्षा उपकरण, सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर या प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर भी क्लेम अटक सकता है।
थाईलैंड, बाली और दुबई जैसे विदेशी पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों के बीच अब सिर्फ घूमना-फिरना ही नहीं, बल्कि स्कूबा डाइविंग, ट्रेकिंग, स्कीइंग और बंजी जंपिंग जैसी Adventure Activities का चलन भी बढ़ रहा है। लेकिन ऐसी गतिविधियों के दौरान हादसा होने पर सामान्य Travel Insurance हर बार काम आए, यह जरूरी नहीं है। इसके लिए पॉलिसी में Adventure Sports कवर होना जरूरी हो सकता है।
सामान्य Travel Insurance हर जोखिम को नहीं करता कवर
बिजनेस टुडे के शो में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए पॉलिसीबाज़ार के एक्सपर्ट मीत कपाड़िया ने कहा कि, यात्रियों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि छुट्टियों के दौरान होने वाला हर हादसा Travel Insurance में अपने आप कवर हो जाएगा।
अगर किसी व्यक्ति की Travel Insurance पॉलिसी में Adventure Sports कवर नहीं है और Adventure Activity के दौरान दुर्घटना हो जाती है, तो बीमा कंपनी उससे जुड़े मेडिकल खर्च के क्लैम को खारिज कर सकती है।
इसका असर उस समय ज्यादा बड़ा हो सकता है, जब विदेश में दुर्घटना के बाद इमरजेंसी इलाज, अस्पताल में भर्ती होने या Evacuation की जरूरत पड़ जाए। ऐसे खर्च काफी ज्यादा हो सकते हैं।
Adventure Sports के लिए अलग कवर क्यों जरूरी?
बीमा कंपनियां सामान्य यात्रा से जुड़े जोखिम और जानबूझकर की जाने वाली ज्यादा जोखिम वाली गतिविधियों को अलग-अलग तरीके से देखती हैं। Adventure Sports को एक तरह का “Voluntary Risk” माना जा सकता है।
यही वजह है कि स्कूबा डाइविंग, ट्रेकिंग, स्कीइंग और बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियों को सामान्य Travel Insurance में हर स्थिति में शामिल नहीं किया जाता।
पॉलिसीबाज़ार के एक्सपर्ट मीत कपाड़िया के अनुसार, ज्यादातर प्रमुख बीमा कंपनियां अब Adventure Sports कवर देती हैं। कुछ पॉलिसियों में यह पहले से शामिल रहता है, जबकि कई मामलों में इसे Add-on के तौर पर लेना पड़ता है।
₹500 से ₹600 में मिल सकता है अतिरिक्त कवर
अगर Adventure Sports कवर सामान्य पॉलिसी में शामिल नहीं है, तो यात्री करीब ₹500 से ₹600 अतिरिक्त खर्च करके इसे खरीद सकते हैं।
हालांकि सिर्फ यह Cover लेना ही काफी नहीं है। इसकी शर्तों और Exclusions को समझना भी जरूरी है, क्योंकि Adventure Sports कवर होने के बाद भी हर दुर्घटना का दावा स्वीकार नहीं किया जाता।
इन स्थितियों में Reject हो सकता है क्लैम
पॉलिसीबाज़ार के एक्सपर्ट मीत कपाड़िया के मुताबिक, Adventure Activity के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर कोई यात्री सही Harness या जरूरी सुरक्षा उपकरण के बिना Activity करता है, तो Claim पर सवाल उठ सकता है।
इसी तरह Adventure Activity किसी एक्सपर्ट की निगरानी में और Certified Instructor या Certified Institute के जरिए की जानी चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति किसी Adventure Sport में प्रतियोगिता के तौर पर हिस्सा ले रहा है, तो भी सामान्य Travel Insurance में उसका क्लैम अक्सर कवर नहीं होता। उदाहरण के लिए scuba diving competition में हिस्सा लेना स्टैंडर्ड कवर के दायरे से बाहर हो सकता है।
सस्ती पॉलिसी चुनने से पहले पढ़ें Fine Print
इसलिए विदेश यात्रा के लिए Travel Insurance खरीदते समय सिर्फ प्रीमियम देखकर फैसला करना पर्याप्त नहीं है। खासकर अगर यात्रा में Adventure Activities शामिल हैं, तो यह देखना जरूरी है कि पॉलिसी में उनका कवर है या नहीं और किन शर्तों के साथ है।
छोटी सी अतिरिक्त रकम में लिया गया Adventure Sports कवर बड़े खर्च से बचा सकता है, लेकिन क्लैम के समय परेशानी न हो, इसके लिए पॉलिसी की Fine Print और Exclusions को समझना भी उतना ही जरूरी है।