Pension Alert: 30 नवंबर तक कर लें ये जरूरी काम! वरना रुक सकती है पेंशन

अगर आप या आपके परिवार में कोई पेंशनर है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही से हर महीने आने वाली पेंशन रुक सकती है। राहत की बात यह है कि अब जरूरी काम घर बैठे पूरा किया जा सकता है। जानिए पूरा तरीका।

Advertisement

In Short

  • पेंशनर्स के लिए 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी, वरना रुक सकती है पेंशन।
  • UMANG ऐप की मदद से घर बैठे बनवा सकते हैं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट।
  • आधार वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी Pramaan ID, बैंक में अलग से सर्टिफिकेट जमा करने की आमतौर पर जरूरत नहीं।

By Gaurav Kumar:

रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलने वाली पेंशन बुजुर्गों के लिए कमाई का बड़ा सहारा होती है। ऐसे में पेंशन समय पर मिलती रहे, इसके लिए कुछ जरूरी काम पूरे करना होते हैं। इनमें लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना भी शामिल है। अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए बैंक या पेंशन ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि लाइफ सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है और इसे घर बैठे कैसे बनवा सकते हैं।

30 नवंबर तक जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स को हर साल अपना लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होता है। इस साल इसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर है। तय समय तक सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर पेंशन का भुगतान रुक सकता है। इसलिए डेडलाइन से पहले यह काम पूरा करना जरूरी है।

क्या होता है लाइफ सर्टिफिकेट?

लाइफ सर्टिफिकेट एक सरकारी दस्तावेज है, जिससे यह पुष्टि होती है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है। इसी आधार पर पेंशन देने वाली एजेंसी भुगतान जारी रखती है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन सही व्यक्ति के खाते में पहुंच रही है।

UMANG ऐप से घर बैठे बनेगा सर्टिफिकेट

पेंशनर्स UMANG ऐप की मदद से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। UMANG का पूरा नाम यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस है। इस ऐप पर जीवन प्रमाण से जुड़ी सर्विस उपलब्ध है। हालांकि, सर्टिफिकेट बनाने के लिए पेंशनर की पहचान का वेरिफिकेशन जरूरी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोबाइल से लाइफ सर्टिफिकेट कैसे बनाएं?

स्टेप 1: सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: ऐप में मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें। जरूरत पड़ने पर OTP से नंबर वेरिफाई करें।

स्टेप 3: सर्च बॉक्स में Jeevan Pramaan या Life Certificate लिखकर संबंधित सर्विस चुनें।

स्टेप 4: अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर, पेंशन देने वाली संस्था और बैंक की जरूरी जानकारी भरें।

स्टेप 5: इसके बाद आधार आधारित बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन से पहचान वेरिफाई करें। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए संबंधित ऐप और मोबाइल कैमरे की परमिशन जरूरी हो सकती है।

स्टेप 6: वेरिफिकेशन सफल होने पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बन जाएगा। आपको एक Pramaan ID मिलेगी, जिसे संभालकर रखें।

क्या बैंक में अलग से जमा करना पड़ेगा?

आमतौर पर नहीं। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक बनने के बाद इसे अलग से बैंक में जमा करने की जरूरत नहीं होती। यह संबंधित पेंशन एजेंसी तक डिजिटल तरीके से पहुंचता है। हालांकि, Pramaan ID की मदद से सर्टिफिकेट का स्टेटस जरूर चेक करें।

पेंशन रुकने से बचाने के लिए जरूरी काम

अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग पेंशनर है, तो 30 नवंबर से पहले उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने में मदद करें। इससे पेंशन जारी रखने की जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी।

Read more!
Advertisement