NPS Tier-1 Vs NPS Tier-2: दोनों अकाउंट में क्या है अंतर, निवेशक के पास है अकाउंट कन्वर्ट का अधिकार?

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक लॉन्ग-टर्म सेविंग्स स्कीम है। इसमें Tier 1 और Tier 2 अकाउंट होते हैं। आर्टिकल में जानते हैं कि क्या एनपीएस अकाउंट को Tier 1 से Tier 2 में बदला जा सकता है।

Advertisement
Can you change the NPS account type from Tier 1 to Tier 2?
Can you change the NPS account type from Tier 1 to Tier 2?

By Priyanka Kumari:

अगर आप अपने रिटायरमेंट प्लानिंग की चिंता कर रहे हैं तो सिक्योर इन्वेस्टमेंट के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) फायदेमंद हो सकता है। सरकार द्वारा संचालित यह स्कीम केवल लॉन्ग-टर्म सेविंग्स का बेहतरीन ऑप्शन है, बल्कि इसमें टैक्स छूट और बेहतर रिटर्न भी मिलता है। हाल ही में, इस स्कीम को लेकर कई अहम बदलाव हुए हैं, जिनसे निवेशकों को अधिक फायदा मिलेगा।

क्या है NPS? (What is NPS?)

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को 2004 में PFRDA (Pension Fund Regulatory and Development Authority) ने लॉन्च किया गया था। यह स्कीम उन लोगों के लिए है जो रिटायरमेंट के बाद फाइनेंस सिक्योरिटी चाहते हैं। इसमें निवेशकों को दो तरह के अकाउंट—Tier 1 और Tier 2—का ऑप्शन मिलता है।

सरकार ने हाल ही में NPS में कई बदलाव किए हैं, जिससे अब निवेशकों को और ज्यादा सुविधा और रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं NPS के Tier 1 और Tier 2 अकाउंट्स में क्या अंतर है और निवेशकों को कौन-सा अकाउंट चुनना चाहिए।

क्या NPS Tier 1 से Tier 2 में बदला जा सकता है?

NPS निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे अपने Tier 1 अकाउंट को Tier 2 में बदल सकते हैं? इसका जवाब नहीं है। Tier 1 और Tier 2 दोनों अलग-अलग अकाउंट्स हैं, जिन्हें बदला नहीं जा सकता, लेकिन एक साथ खोला जा सकता है।

Tier 1 अकाउंट रिटायरमेंट सेविंग्स के लिए होता है, जिसमें सरकार द्वारा दी जाने वाली टैक्स छूट और निश्चित रिटर्न शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ Tier 2 अकाउंट बैंक सेविंग्स अकाउंट की तरह काम करता है, जहां आप जब चाहें पैसा जमा और निकाल सकते हैं, लेकिन इस पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता।

कौन-सा NPS अकाउंट आपके लिए सही है?

अगर आप लॉन्ग-टर्म सेविंग्स और टैक्स बेनिफिट चाहते हैं, तो Tier 1 अकाउंट सेलेक्ट करें। वहीं, जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने की सुविधा चाहिए, तो Tier 2 अकाउंट आपके लिए सही रहेगा। सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दोनों अकाउंट खोलें और उनके फायदों का पूरा फायदा उठा सकें।

Read more!
Advertisement