सिर्फ 24 रुपये रोज और 50 लाख का कवर, LIC Yuva Term Plan में क्या है खास?

LIC Yuva Term Plan में कम प्रीमियम में बड़ा इंश्योरेंस कवर लेने का ऑप्शन मिलता है। उदाहरण के तौर पर 30 साल का व्यक्ति करीब 24 रुपये रोज के हिसाब से 50 लाख रुपये का कवर ले सकता है। जानिए इस प्लान की उम्र सीमा, प्रीमियम और Death Benefit के नियम।

Advertisement

In Short

  • LIC Yuva Term Plan में 50 लाख रुपये से 5 करोड़ रुपये तक का इंश्योरेंस कवर लिया जा सकता है।
  • 30 साल की उम्र में 50 लाख रुपये के कवर का सालाना प्रीमियम करीब 8,750 रुपये यानी लगभग 24 रुपये रोज बैठ सकता है।
  • पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद Nominee को Death Benefit एकमुश्त या 5, 10 और 15 साल की किस्तों में मिल सकता है।

By Manita:

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान ऑफर करती है। इनमें LIC Yuva Term Plan भी शामिल है। इस प्लान के जरिए कम प्रीमियम में बड़ा इंश्योरेंस कवर लिया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर रोजाना करीब 24 रुपये की बचत से 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिल सकता है।

कौन ले सकता है LIC Yuva Term Plan?

LIC Yuva Term Plan लेने के लिए उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। इसकी मैच्योरिटी उम्र 33 से 75 साल के बीच तय है। वहीं पॉलिसी की अवधि 10 साल से लेकर 40 साल तक हो सकती है।

5 करोड़ रुपये तक का कवर

इस टर्म प्लान में 50 लाख रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये तक का इंश्योरेंस कवर लिया जा सकता है। प्रीमियम भुगतान के लिए तीन विकल्प मिलते हैं।

Regular Premium चुनने पर पॉलिसी की पूरी अवधि तक प्रीमियम देना होता है। Single Premium में पूरी रकम एक बार में जमा की जा सकती है। इसके अलावा Limited Premium विकल्प में 10 या 15 साल तक प्रीमियम देकर लंबी अवधि का प्लान जारी रखा जा सकता है।

24 रुपये रोज में कैसे मिलेगा 50 लाख का कवर?

मान लीजिए किसी व्यक्ति की उम्र 30 साल है और वह 50 लाख रुपये का Sum Assured चुनता है। पॉलिसी की अवधि 20 साल और Premium Payment Term 10 साल रखा जाता है।

LIC Calculator के मुताबिक, इसके लिए सालाना प्रीमियम करीब 8,750 रुपये होगा। इसे रोजाना के हिसाब से देखें तो खर्च करीब 24 रुपये बैठता है।

Death Benefit में कितनी रकम मिलेगी?

पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर Nominee को चुने गए प्रीमियम विकल्प के आधार पर Death Benefit दिया जाता है।

Regular या Limited Premium के मामले में सालाना प्रीमियम का 7 गुना या भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 105 फीसदी, इनमें से जो ज्यादा होगा, वह दिया जाता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं Single Premium विकल्प में मृत्यु होने पर Nominee को एकल प्रीमियम का 125 फीसदी या तय नियम के मुताबिक भुगतान की जाने वाली राशि दी जाती है।

किस्तों में भी मिल सकता है Death Benefit

LIC Yuva Term Plan में Nominee को Death Benefit किस्तों में लेने की सुविधा भी मिलती है। यह रकम 5, 10 या 15 साल की किस्तों में ली जा सकती है।

इस प्लान को LIC की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन या एजेंट के जरिए ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।

Read more!
Advertisement