LIC की चार धमाकेदार पॉलिसियां, सैलरी क्लास को मिलेगा गारंटीड रिटर्न और 100 साल तक कवरेज

LIC Policy: हम आपको आर्टिकल में LIC के चार ऐसे पॉलिसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें गारंटी रिटर्न के साथ फुल कवरेज मिलता है। यह प्लान सैलरी क्लास के लिए बेस्ट है।

Advertisement
LIC Scheme

By Priyanka Kumari:

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी मानी जाती है। खासकर सैलरी क्लास के लोगों के लिए यह ऐसी इंश्योरेंस प्लान (Insurance Plans) लाती है, जिनमें न सिर्फ पैसों की सुरक्षा होती है बल्कि गारंटीड रिटर्न (Guaranteed Returns) भी मिलता है।

इन स्कीम में बाजार के उतार-चढ़ाव (Market Fluctuation) का कोई असर नहीं होता और तय समय पर मोटी रकम मिलती है। आइए जानते हैं चार ऐसी एलआईसी पॉलिसियों (LIC Policy) के बारे में, जो आपके भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकती हैं।

LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी (Jeevan Shiromani Policy)

यह नॉन-लिंक्ड (Non-Linked), हाई-इनकम ग्रुप के लिए बनाई गई पॉलिसी है। इसमें 1 करोड़ रुपए के सम एश्योर्ड पर करीब 94,000 रुपए मासिक प्रीमियम देना होता है, वो भी सिर्फ 4 साल तक। पॉलिसी के दौरान तय सालों पर 30% से 45% तक राशि वापस मिलती है और बाकी रकम मैच्योरिटी (Maturity) पर दी जाती है। इसमें उम्र सीमा 18 से 55 साल तक है।

LIC जीवन आनंद पॉलिसी (Jeevan Anand Policy)

अगर आप कम प्रीमियम में ज्यादा फायदा चाहते हैं तो यह पॉलिसी आपके लिए है। रोजाना सिर्फ 45 रुपए के निवेश से भविष्य में करीब 25 लाख रुपए का फंड बन सकता है। मासिक प्रीमियम 1,358 रुपए है और बोनस (Bonus) का लाभ लेने के लिए पॉलिसी कम से कम 15 साल तक चलानी होती है।

LIC जीवन आजाद पॉलिसी (Jeevan Azad Policy)

लॉन्च होते ही यह पॉलिसी लोगों के बीच पॉपुलर हो गई। इसमें 15 से 20 साल की अवधि के लिए निवेश किया जाता है। न्यूनतम सम एश्योर्ड 2 लाख और अधिकतम 5 लाख रुपए है। 90 दिन से लेकर 50 साल तक के लोग इसमें निवेश कर सकते हैं। मैच्योरिटी पर पूरा अमाउंट एकमुश्त मिलता है। बच्चों के नाम से भी यह पॉलिसी ली जा सकती है।

LIC जीवन उमंग पॉलिसी (Jeevan Umang Policy)

यह Whole Life पॉलिसी है जिसमें कवरेज 100 साल तक मिलता है। प्रीमियम भरने की अवधि पूरी होने के बाद हर साल सम एश्योर्ड का 8% इनकम के रूप में मिलता है। मृत्यु या मैच्योरिटी पर पूरी राशि एकमुश्त दी जाती है। इसमें 3 से 55 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं और न्यूनतम बीमा राशि 2 लाख रुपए है।

Read more!
Advertisement