सिर्फ ₹2 लाख लगाओ और हर महीने ₹50 हजार तक कमाओ! गर्मियों में यह बिजनेस बना सकता है आपको मालामाल - डिमांड भी खूब

गर्मी के मौसम में आइस क्यूब की मांग तेजी से बढ़ जाती है, जिससे यह एक शानदार बिजनेस अवसर बन जाता है। कम निवेश में शुरू होने वाला यह काम हर शहर और गांव में चलता है और महीने में 30 से 50 हजार रुपये तक कमाई का मौका देता है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Business Idea for Summer: सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही ठंडी चीजों की मांग आसमान छूने लगी है। ऐसे में अगर आप कम पूंजी लगाकर किसी दमदार बिजनेस की तलाश में हैं, तो 'आइस क्यूब फैक्ट्री' (Ice Cube Factory) एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

शहर हो या गांव, गर्मियों में बर्फ के टुकड़ों यानी आइस क्यूब की जरूरत हर जगह होती है। छोटे से निवेश के साथ शुरू होने वाला यह कारोबार न केवल घाटे के डर को खत्म करता है, बल्कि सीजन में मोटा मुनाफा भी पक्का करता है।

हर जगह है इसकी जबरदस्त मांग

आइस क्यूब की खपत सिर्फ बड़े रेस्टोरेंट, पब या बार तक ही सीमित नहीं है। आज के समय में जूस की दुकानों, शादी-ब्याह के आयोजनों, मॉकटेल पार्लर और यहां तक कि घरों में भी इसकी भारी डिमांड रहती है।

इसके अलावा, फल और सब्जी विक्रेता भी अपने माल को ताजा रखने के लिए बड़े पैमाने पर बर्फ खरीदते हैं। जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे इस बिजनेस से जुड़े लोगों की चांदी होनी शुरू हो जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने गांव या कस्बे से भी शुरू करके शहरों में सप्लाई कर सकते हैं।

शुरुआत के लिए क्या है जरूरी?

इस फैक्ट्री को शुरू करने के लिए आपको बहुत बड़ी जगह की जरूरत नहीं है; करीब 500 स्क्वायर फीट का एरिया पर्याप्त है। बिजनेस शुरू करने से पहले स्थानीय प्रशासन के पास रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

जरूरी संसाधनों की बात करें तो आपके पास साफ पानी का एक अच्छा स्रोत और बिजली का कनेक्शन होना चाहिए। ग्राहकों को लुभाने के लिए आप अलग-अलग आकार और डिजाइन के आइस क्यूब बनाने वाली मशीनें भी चुन सकते हैं।

कितना करना होगा निवेश?

अगर आप छोटे स्तर पर शुरुआत करना चाहते हैं, तो करीब 2 लाख रुपये के निवेश से काम शुरू हो सकता है। इसमें सबसे ज्यादा खर्च डीप फ्रीजर और आइस क्यूब मेकिंग मशीन पर आता है।

एक अच्छे फ्रीजर की कीमत बाजार में 50,000 रुपये से शुरू हो जाती है। इसके अलावा, बर्फ की पैकिंग के लिए प्लास्टिक पैकेजिंग मशीन और कुछ अन्य छोटे उपकरणों पर 1 से 1.5 लाख रुपये तक का खर्चा आ सकता है। जैसे-जैसे मार्केट में आपकी पकड़ मजबूत हो, आप हैवी मशीनरी लगाकर प्रोडक्शन बढ़ा सकते हैं।

कितनी होगी कमाई?

कमाई के लिहाज से देखें तो 2 लाख रुपये लगाकर शुरू किए गए बिजनेस से आप महीने के 30,000 रुपये आसानी से कमा सकते हैं। शादी और पार्टियों के सीजन में यह कमाई बढ़कर 50,000 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है।

बाजार में एक किलो आइस क्यूब के पैकेट की कीमत करीब 40 से 50 रुपये होती है। बिजनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस काम में मार्केटिंग की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि ग्राहक और स्थानीय दुकानदार खुद फैक्ट्री तक खिंचे चले आते हैं।

Read more!
Advertisement