Swiggy और Zomato से सस्ता फूड ऑर्डर करना चाहते हैं? इन 8 तरीकों से मुमकीन है
स्विगी और ज़ोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म से सस्ते में कैसे फूड ऑर्डर करने के लिए आपको कुछ ट्रिक अपनाना होगा जिसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

Online Cheap Food Order Tricks: देशभर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी की मांग बढ़ती जा रही है जिसके कारण ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के मामले में देश की दो दिग्गज कंपनियां Swiggy और Zomato धीरे-धीरे यूजर्स से कई तरह के एक्ट्रा चार्ज वसूलते हैं। हालांकि यूजर्स इन चार्ज से बचने के लिए तरह-तरह के कूपन कूड या फिल्टर ढूंढते हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में यही बताने जा रहे हैं कि आप स्विगी और ज़ोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म से सस्ते में कैसे फूड ऑर्डर कर सकते है। सस्ते में फूड ऑर्डर करने के लिए आपको कुछ ट्रिक अपनाना होगा जिसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
1. आस-पास के रेस्टोरेंट से ऑर्डर करें
अपने एरिया के पास के रेस्टोरेंट से ऑर्डर करने से खाना सस्ता मिलता है। दरअसल ये रेस्टोरेंट अक्सर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ₹80–₹120 में भोजन उपलब्ध कराती हैं। आस-पास के स्थानों से ऑर्डर करने पर डिलीवरी फीस भी कम लगती है।
2. पीक ऑवर्स में ऑर्डर न करें
ऐसे समय में ऑर्डर करें जब पीक ऑवर्स न हो। जैसे सुबह को ब्रेकफॉस्ट और दोपहर को लंच के समय के बीच में ऑर्डर करें। या फिर कई रेस्टोरेंट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे या देर रात के बीच अतिरिक्त छूट देते हैं। इन समय में ट्रैफिक भी कम होता है इसिलए डिलीवरी भी तेज होती है।
3. प्रोमो कोड्स और बैंक ऑफर का इस्तेमाल करें
Swiggy और Zomato दोनों ही ऐप्स त्योहारी सीजन, वीकेंड और दोपहर के समय विशेष प्रोमो कोड देते हैं। ICICI, HDFC, Axis जैसे बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10–20% तक की छूट मिल सकती है।
4. हैप्पी ऑवर्स और “ड्रॉप्स” ऑफर को न छोड़ें
दोपहर 2–4 बजे या रात 11 बजे के आसपास कुछ रेस्टोरेंट्स सस्ती डील्स देते हैं। Swiggy का “Drops” सेक्शन अक्सर सीमित समय के लिए खास कीमत पर डिश उपलब्ध कराता है।
5. ऐप नोटिफिकेशन और ईमेल्स रखें ऑन
Swiggy और Zomato यूजर्स को समय-समय पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स के अलर्ट भेजते हैं, जो ऐप में नजर नहीं आते।
6. मेंबरशिप से मिलती है फ्री डिलीवरी
अगर आप काफी ऑनलाइन ऑर्डर करते है तो आपके लिए मेंबरशिप लेना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Swiggy One और Zomato Gold जैसी योजनाएं फ्री डिलीवरी, Buy 1 Get 1 और एक्सक्लूसिव ऑफर्स देती हैं। अगर कोई उपभोक्ता महीने में 3 बार से ज्यादा ऑर्डर करता है, तो यह सब्सक्रिप्शन लाभदायक साबित हो सकता है।
7. क्रेडिट कार्ड/वॉलेट ऑफर का इस्तेमाल करें
Swiggy और Zomato यूजर्स को कई बार क्रेडिट कार्ड/वॉलेट से पेमेंट करने पर एडिशनल ऑफर देते हैं।
8. कॉम्बो मील और वैल्यू पैक ऑफर देखें
“Meal for 1” or “Combo for 2” आमतौर पर अलग से ऑर्डर करने की तुलना में 25-40% सस्ता होता है। थाली ऑफर या बिरयानी बकेट बजट के अनुकूल और पेट भरने वाले होते हैं।