गोल्ड की प्योरिटी चेक करना सब जानते हैं, लेकिन चांदी की शुद्धता कैसे जांचते हैं? आधा भारत नहीं जानता इसका जवाब

ज्यादातर लोगों को सोने (Gold) की प्योरिटी कैसे जांचनी है इसके बारे में पता है लेकिन चांदी की शुद्धता की जांच कैसे करनी है इसका ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

 

How to check purity of Silver: चांदी (Silver) एक कीमती धातु है, जिसका उपयोग आभूषण, बर्तन, सिक्के और इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट में बड़े पैमाने पर होता है। बाजार में मिलने वाली चांदी की प्योरिटी हमेशा एक जैसी नहीं होती, इसलिए इसकी शुद्धता को मापना बेहद जरूरी होता है, खासकर तब जब आप गहनें या बर्तन खरीद रहे हों।

ज्यादातर लोगों को सोने (Gold) की प्योरिटी कैसे जांचनी है इसके बारे में पता है लेकिन चांदी की शुद्धता की जांच कैसे करनी है इसका ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।

चांदी की शुद्धता क्या होती है?

शुद्ध चांदी को 100% चांदी माना जाता है, लेकिन वास्तविकता में उपयोग के लिए शुद्ध चांदी को अन्य धातुओं के साथ मिलाया जाता है ताकि वह अधिक मजबूत और टिकाऊ हो सके। आमतौर पर चांदी की शुद्धता 92.5% मानी जाती है, जिसे "स्टर्लिंग सिल्वर" कहा जाता है। बाकी 7.5% में कॉपर या अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं।

हॉलमार्किंग द्वारा शुद्धता की पहचान

भारत में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा चांदी की शुद्धता की जांच कर हॉलमार्क दिया जाता है। हॉलमार्किंग में ये बाते शामिल होती हैं:

  • BIS का लोगो
     
  • शुद्धता का स्तर (जैसे 999, 958, 925 आदि)
     
  • जांच केंद्र की पहचान संख्या
     
  • निर्माता या आयातक की पहचान
     
  • उदाहरण के लिए, अगर चांदी पर "925" लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह 92.5% शुद्ध है।

घरेलू तरीके से पहचान

यदि आपके पास हॉलमार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप कुछ घरेलू उपायों से भी चांदी की शुद्धता का अनुमान लगा सकते हैं:

मैग्नेट टेस्ट: चांदी चुम्बक से आकर्षित नहीं होती। अगर कोई वस्तु चुम्बक से चिपक रही है, तो उसमें अशुद्ध धातु मिलाई गई है।

बर्फ से टेस्ट: चांदी बहुत अच्छी कंडक्टर होती है। यदि आप चांदी की वस्तु पर बर्फ रखते हैं और वह तुरंत पिघलने लगे, तो वह असली चांदी हो सकती है।

साउंड टेस्ट: शुद्ध चांदी को हल्के से थपथपाने पर साफ, घंटी जैसी आवाज आती है।

एसिड टेस्टिंग और इलेक्ट्रॉनिक टेस्टिंग: ज्वैलर्स और प्रोफेशनल्स एसिड टेस्टिंग और इलेक्ट्रॉनिक सिल्वर टेस्टिंग मशीनों का उपयोग करते हैं। एसिड टेस्टिंग में चांदी पर एक विशेष रसायन डाला जाता है जो रंग बदलकर उसकी शुद्धता दर्शाता है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक टेस्टिंग मशीन अधिक सटीक और भरोसेमंद तरीका है।

चांदी की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बहुत जरूरी है। हमेशा BIS हॉलमार्क वाली चांदी खरीदें और यदि संभव हो तो प्रोफेशनल टेस्टिंग कराएं।

Read more!
Advertisement