नौकरी बदलते-बदलते बन गए कई PF Accounts? पुराने खाते ऐसे करें चेक और ट्रांसफर
बार-बार नौकरी बदलने पर कई PF Accounts या Member IDs बन सकते हैं, जिससे रिटायरमेंट की बचत को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। EPFO Portal पर Service History देखकर पुराने खातों की पहचान की जा सकती है और उनका बैलेंस मौजूदा PF Account में ट्रांसफर कराया जा सकता है।

In Short
- नौकरी बदलने के दौरान एक से ज्यादा PF Accounts या Member IDs बन सकते हैं।
- EPFO Portal पर Service History देखकर पुराने PF Accounts की जानकारी चेक की जा सकती है।
- पुराने PF Balance को Current Account में ट्रांसफर होने में करीब 10 से 15 Working Days लग सकते हैं।
नौकरी बदलने से ज्यादा सैलरी, बेहतर मौके और करियर ग्रोथ मिल सकती है, लेकिन बार-बार जॉब बदलने पर कर्मचारियों के कई Employees’ Provident Fund यानी EPF Accounts बन सकते हैं। अगर पुराने PF Accounts को समय पर ट्रैक या ट्रांसफर नहीं किया जाए, तो रिटायरमेंट की बचत अलग-अलग खातों में बिखरी रह सकती है।
UAN का क्या है काम?
Universal Account Number यानी UAN एक 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जो EPF Members को दिया जाता है। इसका मकसद अलग-अलग PF Member IDs को एक ही UAN से जोड़ना है।
आमतौर पर कर्मचारी को पूरी नौकरी के दौरान एक ही UAN इस्तेमाल करना चाहिए और नई कंपनी जॉइन करते समय यही UAN नए Employer को देना चाहिए।
कई PF Accounts कैसे बन जाते हैं?
आदर्श स्थिति में नौकरी बदलने पर नया UAN नहीं बनना चाहिए। हालांकि, कई बार Employer बदलने के दौरान एक से ज्यादा UAN बन सकते हैं। इसके अलावा एक ही UAN के तहत अलग-अलग Employers के लिए अलग Member IDs भी बन सकती हैं।
ऐसे में कर्मचारी को अपने पुराने PF Accounts की पहचान करनी चाहिए और उनमें जमा रकम को मौजूदा PF Account में ट्रांसफर करना चाहिए।
पुराने PF Accounts कैसे चेक करें?
सबसे पहले EPFO Member Portal पर अपने UAN और Password से Login करें। इसके बाद ‘View’ सेक्शन में जाकर ‘Service History’ पर क्लिक करें।
यहां आपको पुराने और मौजूदा Employers से जुड़े अलग-अलग PF Member IDs दिखाई देंगे। इस लिस्ट से पता लगाया जा सकता है कि कोई पुराना PF Account अभी भी बाकी है या नहीं।
पुराने PF का पैसा कैसे ट्रांसफर करें?
- पुराने PF Account की पहचान होने के बाद EPFO Portal पर ‘Online Services’ में जाएं और ‘One Member – One EPF Account (Transfer Request)’ विकल्प चुनें।
- इसके बाद Personal और Current Employment Details Verify करें। फिर अपना पुराना Member ID या Old UAN डालकर पुराने Accounts की जानकारी निकालें।
- जिस PF Account को ट्रांसफर करना है उसे चुनें और Registered Mobile Number पर OTP मंगाएं। OTP दर्ज करने के बाद Declaration Box को Tick करके Request Submit करें।
- इसके बाद Request Previous या Current Employer के Online Attestation और Approval के लिए जाती है। Approval के बाद EPFO पुराने PF Balance को Current Account में ट्रांसफर करता है।
कितना समय लग सकता है?
Employee ‘Track Claim Status’ के जरिए Transfer Request की स्थिति देख सकते हैं। Verification और Approval के आधार पर पूरी प्रक्रिया में करीब 10 से 15 Working Days लग सकते हैं।
इसलिए बार-बार नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर अपनी Service History चेक करनी चाहिए और पुराने PF Accounts को एक जगह Consolidate करना चाहिए।