Groww से अब खरीद सकेंगे Apple, Tesla और NVIDIA के शेयर! लेकिन निवेश से पहले जान लें ये चार्ज और टैक्स के नियम

अब भारतीय निवेशक Groww के जरिए Apple, Tesla और NVIDIA जैसी अमेरिकी कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं। लेकिन विदेश में निवेश करना जितना आसान दिखता है, उतना सस्ता नहीं है। शेयर खरीदने से लेकर मुनाफा कमाने तक कई चार्ज और टैक्स लग सकते हैं। जानिए निवेश से पहले क्या समझना जरूरी है।

Advertisement

In Short

  • Groww पर अब भारतीय निवेशक 10,000 से ज्यादा अमेरिकी शेयर और ETFs में निवेश कर सकते हैं।
  • Apple, Tesla और NVIDIA जैसे महंगे शेयरों का छोटा हिस्सा भी Fractional Investing के जरिए खरीद सकते हैं।
  • - अमेरिकी शेयरों में निवेश पर Currency Conversion, Bank Charges, Brokerage और Tax का असर पड़ सकता है।

By Gaurav Kumar:

अब भारत में बैठकर अमेरिका की बड़ी कंपनियों के शेयर खरीदना पहले से आसान हो गया है। अगर आप Apple, Tesla या NVIDIA जैसी कंपनियों में पैसा लगाना चाहते हैं, तो Groww ने इसके लिए नई सुविधा शुरू की है। हालांकि, विदेशी शेयरों में निवेश करते समय सिर्फ शेयर की कीमत देखना काफी नहीं है। इसमें कई तरह के चार्ज, टैक्स और करेंसी से जुड़े नियम भी समझने जरूरी हैं। आइए जानते हैं कि निवेश की शुरुआत कैसे होगी और किन बातों का ध्यान रखना होगा।

Groww पर अब 10,000 से ज्यादा US Stocks में निवेश

Groww ने अपनी US Stock Investing सुविधा सभी ग्राहकों के लिए खोल दी है। इसके जरिए भारतीय निवेशक Apple, NVIDIA, Tesla, Microsoft और Amazon जैसी कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं।

प्लेटफॉर्म पर 10,000 से ज्यादा अमेरिकी शेयर और ETFs उपलब्ध हैं। इसमें Fractional Investing की सुविधा भी है। यानी पूरा शेयर खरीदने के बजाय उसका छोटा हिस्सा भी खरीदा जा सकता है।

रुपये को डॉलर में बदलने पर कितना चार्ज?

अमेरिकी शेयर डॉलर में खरीदे जाते हैं। इसलिए भारतीय निवेशकों को पहले अपने बैंक अकाउंट से पैसे भेजकर रुपये को डॉलर में बदलना होगा।इस दौरान बैंक Foreign Exchange Conversion Charge या Exchange Rate पर अतिरिक्त Markup लगा सकते हैं। इसके अलावा विदेश पैसा भेजने पर Remittance Fee भी लग सकती है।

फिलहाल Groww पर HDFC Bank, ICICI Bank, IDFC First Bank, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा है।

Brokerage और Platform Fees भी समझें

अमेरिकी शेयर खरीदते समय Brokerage, Platform Fee और दूसरे Transaction Charges भी लग सकते हैं। इनकी सही जानकारी के लिए Groww का लेटेस्ट Fee Schedule देखना जरूरी है।

कुछ सेवाओं पर GST और दूसरे लागू चार्ज भी लग सकते हैं। इसलिए निवेश से पहले कुल खर्च समझ लेना चाहिए।

विदेश में कितना पैसा निवेश कर सकते हैं?

RBI की Liberalised Remittance Scheme यानी LRS के तहत भारतीय निवासी एक Financial Year में अधिकतम $250,000 विदेश भेज सकते हैं।विदेश पैसा भेजने पर लागू नियमों के मुताबिक Tax Collected at Source यानी TCS भी लग सकता है। इसकी दर और लिमिट पहले जांचनी चाहिए।

मुनाफे और Dividend पर कितना टैक्स?

अमेरिकी शेयर बेचने से होने वाले Capital Gains की जानकारी भारत में देनी होती है और उस पर लागू टैक्स देना पड़ता है।वहीं, Dividend पर अमेरिका में Withholding Tax और भारत में भी टैक्स लग सकता है। तय शर्तों के तहत Foreign Tax Credit का फायदा मिल सकता है।

डॉलर की कीमत बदलने से रिटर्न पर असर

अमेरिकी शेयरों से मिलने वाला रिटर्न डॉलर और रुपये की कीमत पर भी निर्भर करेगा। रुपया मजबूत होने पर रिटर्न घट सकता है, जबकि रुपया कमजोर होने पर फायदा बढ़ सकता है।

Groww की यह सुविधा IFSCA में रजिस्टर्ड Groww IFSC Private Limited के जरिए दी जा रही है। कंपनी के Co-founder और COO हर्ष जैन के मुताबिक, भारतीय निवेशक अब ग्लोबल कंपनियों में निवेश के ज्यादा अवसर चाहते हैं।

Read more!
Advertisement