Gold, Silver Price Today: सोने - चांदी की कीमतों में तेजी पर लगा ब्रेक, आज इतना गिरा भाव; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rates Today : अगर आप आज सोने या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर हो सकती है। चलिए जानते हैं आपके शहर में क्या हो सोने और चांदी की कीमत?

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Gold Silver Rates Today : पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में रही लगातार तेजी पर आज ब्रेक लगा है। गुरुवार दोपहर 12:05 बजे तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की फ्यूचर कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

MCX पर दोपहर 12:05 बजे तक के डेटा के मुताबिक 5 जून 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाला सोना 0.08% टूटकर तो वहीं 5 मई 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाली चांदी 0.89% गिरकर कारोबार कर रही है। 

इस समय तक MCX पर 5 जून 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाला सोना 72 रुपये टूटकर 95589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 5 मई 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाली चांदी 857 रुपये की गिरकर 95393 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। 

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में गोल्ड और सिल्वर की रिटेल कीमत क्या है? चलिए डिटेल में जानते हैं। 

आपके शहर में क्या है आज सोने और चांदी की कीमत?

  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 96,201 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,12,800 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 96,207 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 96,353 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,03,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • पटना में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 96,249 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,03,300 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 96,205 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • विजयवाड़ा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 96,215 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत  1,14,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत  96,362 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,02,600 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • केरल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 96,225 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,13,800 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

Read more!
Advertisement