Gold, Silver Price Today: आज सोना फिर महंगा, चांदी की चमक भी बढ़ी - चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट?

Gold Silver Rates Today : अगर आप आज सोने या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर हो सकती है। चलिए जानते हैं आपके शहर में क्या हो सोने और चांदी की कीमत?

Advertisement
Gold, Silver Price 11 April 2025

By Gaurav Kumar:

Gold Silver Rates Today : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी के साथ-साथ आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:33 बजे तक सोने और चांदी की फ्यूचर ट्रेड में रैली दर्ज की जा रही है। इस समय तक सोना 1.25% और चांदी 0.84% चढ़कर ट्रेड कर रहा था। 

MCX पर आज क्या है सोने और चांदी का भाव?

MCX पर सुबह 10:33 बजे तक 05 जून 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाला सोना 1147 रुपये चढ़कर 93180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। 

वहीं 05 मई 2025 के फ्यूचर ट्रेड वाली चांदी की कीमत 770 रुपये चढ़कर 92365 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज खबर लिखे जाने तक सोने की न्यूनतम कीमत 92463 रुपये प्रति 10 ग्राम थी तो वहीं अधिकतम कीमत 93736 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी की न्यूनतम कीमत 92000 रुपये प्रति किलोग्राम और अधिकतम कीमत 92588 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

आपके शहर में क्या है सोने और चांदी की कीमत?

  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,411 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,09,800 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,417 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,563 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • पटना में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,459 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,00,300 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,415 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • विजयवाड़ा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,425 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,11,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,572 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम है। 
     
  • केरल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 93,435 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं चांदी की कीमत 1,10,800 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

Read more!
Advertisement