तेहरान पर हमले के बाद Gold ने रचा इतिहास, MCX पर पहली बार ₹1 लाख के पार पहुंचा; आखिर क्यों बढ़ रही पीले के दाम?

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। सोना आज 1 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। जानते हैं

Advertisement

By Priyanka Kumari:

इजरायल द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान पर किए गए हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय तनाव (Geopolitical Tension) ने एक नया मोड़ ले लिया है। इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है। भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना पहली बार ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। यहअब तक का उच्चतम स्तर है।

74 दिनों में पार किया ₹1 लाख का स्तर

सिर्फ 74 दिन में गोल्ड की कीमत ₹1 लाख पार करना अब तक की सबसे तेज रैली मानी जा रही है। 5 अगस्त वायदा के लिए सोना आज ₹1,742 की बढ़त के साथ ₹1,00,154 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी भी ₹533 की तेजी के साथ ₹1,06,000 प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोना-चांदी क्यों भाग रहे हैं?

जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता: इजरायल-ईरान संघर्ष से निवेशकों में डर है। पारंपरिक तौर पर संकट के समय गोल्ड को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जिससे इसकी मांग तेज़ी से बढ़ी है।

क्रूड ऑयल में उछाल: कच्चे तेल की कीमतों में 13% तक की बढ़त ने वैश्विक महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता को और गहरा किया है। इससे गोल्ड में निवेश और भी आकर्षक हो गया है।

डॉलर की कमजोरी: डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने से गोल्ड की कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ जाती हैं।

वैश्विक खरीदारी: चीन और भारत जैसे देशों में सोने की खरीद बढ़ रही है। केंद्रीय बैंक भी गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं।

ETF निवेश में तेजी: एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में सोने और चांदी के निवेश में तेज़ी आई है, जिससे कीमतें और बढ़ी हैं।

क्या है सोने की कीमत (Gold Silver Price Today)

फिजिकल मार्केट यानी सर्राफा बाजार में भी कीमतों में उछाल है। 24 कैरेट सोना ₹97,460 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट ₹97,070 और 22 कैरेट ₹89,270 पर पहुंच चुका है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹73,090 पर है। चांदी की कीमत ₹1,06,000 प्रति किलो दर्ज की गई है।

Read more!
Advertisement