Gold Rate : रिकॉर्ड स्तर पर सोना! खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान कहीं लग न जाए चपत
Gold Price: सोना 1 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है। ऐसे में अब जालसाज असली सोने के नाम पर नकली सोना बेचेंगे। हम आपको आर्टिकल में ऐसे तरीके बताएंगे जिसके जरिये आप असली सोने की पहचान कर सकते हैं।

सोने (Gold) की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। 22 अप्रैल 2025 को सोने का रेट (Gold Price) ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) के पार निकल गया। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,100 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, और जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज जोड़ने पर यह सीधे ₹1 लाख से ज्यादा हो जाता है। ऐसे में जो लोग गोल्ड ज्वेलरी (Gold Jewellery) खरीदना चाहते हैं, उनके लिए अब असली और नकली सोने में फर्क करना और भी जरूरी हो गया है।
कैसे पहचानें असली और नकली सोना? (How to identify real and fake gold?)
सोना अब एक निवेश (Gold Investment) और स्टेटस सिंबल दोनों बन चुका है। इसलिए खरीदते वक्त उसकी शुद्धता (Gold Purity) की जांच बेहद जरूरी है।
BIS हॉलमार्क से करें जांच
अगर आप असली सोना खरीदना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसके हॉलमार्क (Hallmark) जरूर देखें। आजकल हर ओरिजिनल सोने की ज्वेलरी में 6 अंकों का हॉलमार्क नंबर होता है, जिसे आप BIS Care App के जरिए चेक कर सकते हैं। आपको बस ऐप खोलकर उस नंबर को डालवा है। इसके बाद सारी डिटेल आपके फोन पर शो हो जाएगी।
चुंबक से करें टेस्ट
पुराने और आसान तरीकों में एक चुंबक से जांच है। असली सोना चुंबक से नहीं चिपकता। अगर ज्वेलरी चुंबक से चिपक जाए, तो समझिए वह नकली है।
सिरका (Vinegar Test) से जांचें
आप अपने किचन में मौजूद सिरके (Vinegar) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ज्वेलरी पर कुछ बूंदें डालें और देखें कि रंग बदलता है या नहीं। अगर रंग में बदलाव होता है, तो सोना नकली हो सकता है।
कैरेट के हिसाब से पहचान
ज्वेलरी में 24 कैरेट पर 999, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ये नंबर ही उसकी शुद्धता (Gold Karat Check) की पहचान हैं।
आज कितनी है सोने की कीमत (Gold Price Update)
कैरेट | रेट (प्रति 10 ग्राम) |
24 कैरेट | ₹99,100 |
22 कैरेट | ₹96,720 |
20 कैरेट | ₹88,200 |
18 कैरेट | ₹80,270 |
14 कैरेट | ₹63,920 |
नकली सोना मिला तो शिकायत कहां करें?
अगर आपको लगता है कि आपके साथ धोखा हुआ है, तो आप BIS Care App या www.bis.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आप पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और डिटेल भरकर कंप्लेंट की जा सकती है।