रिकॉर्ड तोड़ रहा है Gold Price: जानिए क्यों 2025 में सोना बन रहा सबसे दमदार निवेश

Gold Forecast 2025: अगर आपने अभी तक गोल्ड में इन्वेस्ट नहीं किया है तो आपको इस साल जरूर करना चाहिए। आर्टिकल में जानते हैं क्यों।

Advertisement
Gold Forecast 2025
Gold Forecast 2025

By Priyanka Kumari:

2025 में गोल्ड प्रइस (Gold Price) ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल की शुरुआत में जहां सोने की कीमत 2,650 डॉलर प्रति औंस थी, वहीं अब ये 3,200 डॉलर प्रति औंस से ऊपर ट्रेड कर रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में गोल्ड ऑल-टाइम हाई बना रहा है। भारतीय मार्केट में भी सोना 92,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल चुका है।

अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर ने बढ़ाई कीमतें

US-China Trade War की वजह से दुनियाभर के निवेशक अनिश्चितता में हैं। जब भी दुनिया में ऐसा माहौल बनता है, लोग अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए गोल्ड की तरफ बढ़ते हैं। इसी कारण से इस साल सिर्फ मार्च महीने में सोने की कीमत में 10% की तेजी आई और अप्रैल में भी अब तक 6% का उछाल दर्ज किया गया है।

Gold क्यों बन रहा है Safe Haven?

Central Banks लगातार गोल्ड खरीद रहे हैं। चीन ने लगातार पांचवें महीने भारी मात्रा में गोल्ड खरीदा। अमेरिका में महंगाई के साथ सुस्ती की आशंका है और ऐसे समय में सोना हमेशा बेहतर रिटर्न देता है। चीन और ग्लोबल मार्केट्स में गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है। केवल चीन में ही 2025 में 1 बिलियन डॉलर का निवेश दर्ज किया गया।

माना जा रहा है कि यूएस फेड रिजर्व (US Federal Reserve) इस साल दो और बार ब्याज दर में कटौती कर सकता है जिससे गोल्ड की डिमांड और बढ़ेगी।

सोने की चमक क्यों नहीं फीकी पड़ी?

पिछले 25 सालों में गोल्ड ने सिर्फ दो बार निगेटिव रिटर्न दिया है। ऐसे में यह एक भरोसेमंद निवेश बन गया है। 2024 में जहां शेयर बाजार अच्छा परफॉर्मेंस कर रहा था और डॉलर मजबूत हो रहा था, फिर भी गोल्ड ने 28% का रिटर्न दिया। इस साल भी यही ट्रेंड जारी है।

अमेरिका का कुल कर्ज अब 36 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। साथ ही, डॉलर इंडेक्स तीन साल के निचले स्तर पर है। जापानी येन (JPY), यूरो (EUR) और स्विस फ्रैंक (CHF) जैसी करंसीज के मुकाबले डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे गोल्ड और सस्ता हो गया है।

क्या कहती हैं बड़ी बैंकें?

क्या करें निवेशक?

अगर आपने अब तक गोल्ड में निवेश शुरू नहीं किया है, तो ये समय सही हो सकता है। आप गोल्ड ईटीएफ, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond), डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) या फिजिकल गोल्ड (Physical Gold) में निवेश कर सकते हैं। गोल्ड हमेशा लॉन्ग टर्म में प्रॉफिट देता है। 

Read more!
Advertisement