समय पर ITR फाइल करने पर मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे! फटाफट करें चेक

ITR सिर्फ टैक्स भरने का दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान का अहम हिस्सा भी है। चलिए जानते हैं समय पर ITR फाइल करने के उन पांच बड़े फायदों के बारे में जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

अक्सर लोग मानते हैं कि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) सिर्फ उन्हीं लोगों को फाइल करना चाहिए जिनकी इनकम, टैक्स के दायरे में आती है। लेकिन सच यह है कि ITR सिर्फ टैक्स भरने का दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान का अहम हिस्सा भी है। चलिए जानते हैं समय पर ITR फाइल करने के उन पांच बड़े फायदों के बारे में जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। 

1. लोन अप्रूवल में मिलती है मदद

होम लोन, पर्सनल लोन या बिजनेस लोन के लिए आवेदन करते समय बैंक आमतौर पर पिछले 2-3 साल का ITR मांगते हैं। समय पर ITR फाइल करने से आपकी वित्तीय साख मजबूत होती है और बैंक को आपकी आय पर भरोसा मिलता है। इससे लोन अप्रूवल की संभावना बढ़ जाती है और प्रक्रिया भी आसान हो जाती है।

2. अतिरिक्त टैक्स रिफंड वापस मिलता है

कई नौकरीपेशा लोगों या फ्रीलांसरों का जरूरत से ज्यादा TDS कट जाता है। ऐसे में अतिरिक्त टैक्स वापस पाने के लिए ITR फाइल करना जरूरी होता है। अगर आपने ITR नहीं भरा, तो आप टैक्स रिफंड क्लेम नहीं कर पाएंगे। समय पर रिटर्न भरने से आपका पैसा सीधे बैंक खाते में वापस आ सकता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 300 यूनिट तक फ्री में चलेगा एसी, टीवी, पंखा, कूलर, फ्रीज! कमाल की है ये सरकारी योजना - ऐसे करें अप्लाई

3. मजबूत इनकम प्रूफ के तौर पर काम आता है

फ्रीलांसर, बिजनेस ओनर और सेल्फ-एम्प्लॉयड लोगों के पास नियमित सैलरी स्लिप नहीं होती। ऐसे में ITR ही उनकी आय का सबसे भरोसेमंद दस्तावेज बन जाता है। कई सरकारी और निजी संस्थानों में इनकम प्रूफ के तौर पर ITR की मांग की जाती है। इसलिए अपडेटेड ITR आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

4. भविष्य में टैक्स बचाने का मौका

अगर किसी वित्तीय वर्ष में शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी या बिजनेस में नुकसान हुआ है, तो समय पर ITR फाइल करना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसा करने से आप अपने नुकसान को अगले वर्षों में ‘कैरी फॉरवर्ड’ कर सकते हैं। बाद में होने वाले मुनाफे से इस नुकसान को एडजस्ट कर टैक्स बचाया जा सकता है।

5. वीजा प्रक्रिया में मिलती है मदद

विदेश यात्रा, पढ़ाई या नौकरी के लिए वीजा आवेदन के दौरान कई देशों की एम्बेसी ITR मांगती हैं। यूएसए, यूके और कई यूरोपीय देशों की वीजा प्रक्रिया में ITR को वित्तीय स्थिरता के सबूत के तौर पर देखा जाता है। नियमित रूप से ITR फाइल करने से वीजा अप्रूवल की संभावना बढ़ सकती है।

Read more!
Advertisement