EPFO Interest Rate: ब्याज दर पर जल्द मिलेगी खुशखबरी! ऐसे चेक करें अपना PF Balance और पहले का जमा ब्याज

किसी भी वित्त वर्ष में पीएफ सब्सक्राइबर्स को कितना ब्याज मिलना चाहिए यह सुझाव EPFO देता है लेकिन इसे अधिकृत CBT करता है। हालांकि ब्याज की राशि पीएफ सब्सक्राइबर्स तक पहुंचाने के लिए पहले वित्त मंत्रालय से मंजूरी लेनी पड़ती है।

Advertisement
Will PF interest rate go up? EPFO board to meet on February 28

By Gaurav Kumar:

EPFO Interest Rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आगामी 28 फरवरी को EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (Central Board of Trustees, CBT) की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएफ के ब्याज दर पर भी फैसला हो सकता है। 

वर्तमान में पीएफ सब्सक्राइबर्स को 8.25% की ब्याज दर से इंटरेस्ट मिल रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी मीटिंग में CBT वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएफ ब्याज दर को 8% से 8.25% के बीच रख सकते हैं। 

आपको बता दें कि किसी भी वित्त वर्ष में पीएफ सब्सक्राइबर्स को कितना ब्याज मिलना चाहिए यह सुझाव EPFO देता है लेकिन इसे अधिकृत CBT करता है। हालांकि ब्याज की राशि पीएफ सब्सक्राइबर्स तक पहुंचाने के लिए पहले वित्त मंत्रालय से मंजूरी लेनी पड़ती है। 

EPFO के 6.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। आप अपना पीएफ बैलेंस कई प्रकार से आसानी से चेक कर सकते हैं। पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपके पास एक्टिव Universal Account Number (UAN) होना चाहिए। 

उमंग ऐप पर ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस

  • सबसे पहले ऐप को खोल लें और अगर लॉगिन नहीं है तो लॉगिन कर लें। 
     
  • इसके बाद सर्च बार में EPFO सर्च करें। 
     
  • इसके बाद डिपार्टमेंट सेक्शन में आपको EPFO दिखेगा उसपर क्लिक करें। 
     
  • इसके बाद View Passbook पर क्लिक करें। 
     
  • इसके बाद आप अपना UAN नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
     
  • इसके बाद अपने नियोक्ता के डेटल पर क्लिक करें आपको आपका पीएफ बैलेंस दिख जाएगा। 
     
  • पीएफ बैलेंस में ही आपको ब्याज की जानकारी दिख जाएगी। 

पीएफ पोर्टल पर ऐसे चेक करें बैलेंस

  • सबसे पहले ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं और Services में For Employees पर क्लिक करें। 
     
  • इसके बाद Member Passbook पर क्लिक करें। 
     
  • इसके बाद आप अपना UAN नंबर और पासवर्ड और कैपचा कोड दर्ज करें। 
     
  • इसके बाद आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप दर्ज करें।
     
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको उपर होम पेज पर Passbook का आप्शन दिखेगा।
     
  • पासबुक पर क्लिक करने के बाद आप अपना बैलेंस देख सकते हैं। 

मिड कॉल देकर ऐसे पता करें पीएफ बैलेंस

यदि आप यूएएन साइट पर रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस

अपने रजिस्टर्ड नंबर से आप 7738299899 पर एक एसएमएस भेजकर अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी पता कर सकते हैं। आपको मैसेज में EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर भेजना है। अगर आप हिंदी में मैसेज चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN लिखकर 7738299899 पर भेजना है। 
 

Read more!
Advertisement