EPF Interest 2025: प्राइवेट कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, PF पर मिलेगा अब इतना ब्याज

EPF Interest 2025: सरकार ने ईपीएफओ के ब्याज दर को लेकर फैसला ले लिया है। अगर आप भी ईपीएफ धारक हैं तो आपको जरूर जान लेना चाहिए कि ईपीएफ FY25 में कितना ब्याज दे रहा है।

Advertisement
EPFO Interest Rate 2025
EPFO Interest Rate 2025

By Priyanka Kumari:

अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो ये खबर आपके लिए है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF ब्याज दर (EPF Interest Rate) का एलान कर दिया है। इस बार भी सरकार ने EPF पर 8.25% का ब्याज देने का फैसला किया है। 

ब्याज दर को मिली मंजूरी (EPF Interest Rate Announcement 2025)

दरअसल, फरवरी 2024 में EPFO की बोर्ड मीटिंग में इस ब्याज दर को प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद ये प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया और अब सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। अब ये फाइनल हो गया है कि 2024-25 में EPF पर 8.25% ब्याज ही मिलेगा।

ब्याज कब और कैसे मिलेगा? (PF Interest Credit)

अब जब सरकार ने इस ब्याज दर को हरी झंडी दे दी है, तो जल्द ही सात करोड़ से ज्यादा EPF खातों में ब्याज की रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह ब्याज आमतौर पर एक बार साल में खाते में जुड़ता है। EPFO की ओर से ब्याज ट्रांसफर का प्रोसेस कुछ हफ्तों में शुरू हो सकता है।

पहले कितना मिलता था ब्याज? (Historical PF Interest Rate)

अगर हम बीते सालों की बात करें तो EPF पर मिलने वाला ब्याज पहले 8.5% था। मार्च 2022 में इसे घटाकर 8.1% कर दिया गया था, जो कि पिछले 40 सालों में सबसे कम था। फिर 2023-24 में इसे थोड़ा बढ़ाकर 8.25% कर दिया गया और अब 2024-25 में भी यही दर बरकरार रखी गई है।

कैसे तय होती है ब्याज दर? (How EPF Interest Rate is Decided?)

हर साल EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ब्याज दर को लेकर बैठक करती है। वहां से तय दर को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाता है। मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद ही वह दर लागू होती है। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में करीब 7 करोड़ से ज्यादा लोग EPFO के तहत PF अकाउंट चलाते हैं। अब इन्हें अगले कुछ महीनों में उनके अकाउंट में 8.25% ब्याज के साथ रकम जुड़ती दिखेगी। 

निवेश के लिए ईपीएफ बेस्ट ऑप्शन (Why EPF is Best for Saving?)

EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि को एक सिक्योर इन्वेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता है। इसमें सरकार की गारंटी होती है और ब्याज भी दूसरे सेविंग स्कीम्स की तुलना में ज्यादा मिलता है। खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए ये एक भरोसेमंद रिटायरमेंट प्लान है।

Read more!
Advertisement