दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना, जानिए किन परिवारों को नहीं मिलेगा फायदा

दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए आर्थिक मदद का बड़ा कदम मानी जा रही है। योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन इसका फायदा लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ और कौन रहेंगी इस योजना से बाहर।

Advertisement

In Short

  • दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा फायदा।
  • तीन से ज्यादा बच्चों वाले परिवार, चार पहिया वाहन रखने वाले और इनकम टैक्स भरने वाले परिवार योजना से बाहर रहेंगे।
  • 1 अगस्त से शुरू हो सकता है आवेदन, रजिस्ट्रेशन के लिए आधार, वोटर आईडी और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।

By Gaurav Kumar:

Delhi Lakshmi Yojna: दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, लेकिन सभी परिवार इस लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे। सरकार ने योजना में कुछ शर्तें तय की हैं, जिनके आधार पर कई परिवारों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। जानिए किन परिवारों को लक्ष्मी योजना की आर्थिक सहायता से बाहर रखा गया है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 2500 रुपये का लाभ

सरकार ने यह भी साफ किया है कि कुछ महिलाओं को लक्ष्मी योजना का फायदा नहीं मिलेगा। जिन परिवारों में तीन से ज्यादा बच्चे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अगर महिला के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है, तो वह योजना से बाहर रहेगी। वहीं जिन परिवारों में सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से ज्यादा है, उन्हें भी आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा अगर महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य जीएसटी या इनकम टैक्स भरता है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा। सरकारी नौकरी करने वाली या सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुकी महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार की तय व्यवस्था के अनुसार, इसमें से 1000 रुपये सीधे महिला के खाते में भेजे जाएंगे, जबकि बाकी 1500 रुपये हर महीने आरडी खाते में जमा किए जाएंगे। तीन साल पूरे होने के बाद आरडी खाते में जमा पूरी रकम ब्याज के साथ महिला को वापस दी जाएगी।

योजना के लिए तय किए गए हैं ये नियम

दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता के कुछ नियम तय किए हैं। इसके तहत महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा महिला या उसके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी जरूरी है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Keki Mistry का Rent vs Buy बहस पर बड़ा जवाब, जानिए क्यों घर खरीदना मानते हैं बेहतर फैसला

योजना का लाभ एक परिवार में सिर्फ एक महिला को मिलेगा। अगर परिवार में एक से ज्यादा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं तो परिवार की सबसे बुजुर्ग पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा महिला का दिल्ली में कम से कम 10 साल से स्थायी निवासी होना भी जरूरी है।

1 अगस्त से शुरू हो सकता है आवेदन

दिल्ली सरकार लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू करने की तैयारी कर रही है। बताया गया है कि 1 अगस्त से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है।

आवेदन करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड, दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दिल्ली में 10 साल से रहने का पता प्रमाण, डीबीटी से जुड़ा बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Read more!
Advertisement