फेस्टिव सीजन में बढ़ा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल! लोगों ने सबसे ज्यादा होम एप्लायंसेज और मोबाइल पर किया खर्च

पैसाबाजार ने एक सर्वे किया जिसमें यह पता लगा की इस साल 42% से अधिक क्रेडिट कार्ड यूजर्स ने ₹50,000 से ज्यादा की शॉपिंग की है। इनमें से 22% लोगों ने ₹50,000-₹1 लाख के बीच और 20% लोगों ने ₹1 लाख से अधिक की खरीदारी की है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Credit Card: भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों ने दिल खोल कर खर्च किया है। हाल ही में पैसाबाजार ने एक सर्वे किया जिसमें यह पता लगा की इस साल 42% से अधिक क्रेडिट कार्ड यूजर्स ने ₹50,000 से ज्यादा की शॉपिंग की है। इनमें से 22% लोगों ने ₹50,000-₹1 लाख के बीच और 20% लोगों ने ₹1 लाख से अधिक की खरीदारी की है।

ये आंकड़े यह बताते हैं कि लोग त्योहारों में बड़ी और महंगी खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का स्मार्ट उपयोग कर रहे हैं।

कहां खर्च हुआ सबसे ज्यादा पैसा?

पैसाबाजार ने इस सर्वे में 2300 से ज्यादा लोगों से जवाब मांगा है। इस आधार पर उन्होंने पाया की दिवाली शॉपिंग के दौरान क्रेडिट कार्ड से सबसे अधिक खर्च:

  • होम एप्लायंसेज (25%)
  • मोबाइल, गैजेट्स और एक्सेसरीज (23%)
  • कपड़े और फुटवियर (22%)
  • फर्नीचर और डेकोर (18%)
  • सोना और ज्वेलरी (12%) पर किया गया है।

‘प्लान्ड स्पेंडिंग’ का नया ट्रेंड

सर्वे के अनुसार, 91% क्रेडिट कार्ड यूजर्स ने त्योहारों की खरीदारी को कार्ड ऑफर्स के अनुसार प्लान किया। सिर्फ 10% से कम लोगों ने बिना किसी डील या ऑफर का इंतजार किए खरीदारी की है।

सर्वे में पाया गया कि 71% लोगों के पास ऐसे कार्ड हैं जो शॉपिंग पर कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स देते हैं। EMI ऑप्शन में 56% ग्राहकों ने No-Cost EMI, जबकि 29% ने डिस्काउंट पाने के लिए और 10% ने खर्च बांटने के लिए EMI का ऑप्शन चुना है।

ऑनलाइन vs ऑफलाइन शॉपिंग

48% लोगों ने कहा कि वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों का मिक्स पसंद करते हैं। 83% लोगों को सबसे बेहतर डील्स Amazon और Flipkart पर मिलीं, जबकि केवल 7% ने स्थानीय दुकानों को ज्यादा लाभदायक बताया।

प्लेटफॉर्म लोकप्रियता में Amazon और Flipkart ने मिलकर 43% हिस्सेदारी हासिल की, जबकि Myntra (15%) और Meesho (10%) भी प्रमुख विकल्प रहे।

Read more!
Advertisement