₹34,000 की सैलरी में खरीदी ₹7 लाख की कार, वो भी बिना लोन; जानिए कैसे?
आज के समय में गाड़ी खरीदना काफी मुश्किल होता है। लोग गाड़ी खरीदने के लिए कार लोन लेते हैं। लेकिन, एक आसान तरीके से बिना लोन के भी कार खरीदी जा सकती है। आर्टिकल में जानते हैं कैसे।

सोचिए अगर आपकी सैलरी सिर्फ ₹34,000 हो तो क्या आप बिना लोन लिए ₹7 लाख की कार खरीद सकते हैं? बहुत से लोग कहेंगे "नामुमकिन है", लेकिन इंदौर के एक 27 साल के लड़के ने ये कर दिखाया।
उस लड़के का सपना था कि वो अपनी गाड़ी खरीदे, लेकिन लोन या किस्तों में नहीं, पूरे पैसे देकर। वो एक टेक्नीशियन है और उसकी सैलरी कभी ₹40,000 से ज्यादा नहीं हुई। लेकिन उसने मेहनत और समझदारी से प्लान बनाया और 3 साल में पूरी कैश से गाड़ी खरीद ली।
इस काम में उसकी मदद CA अभिषेक वालिया ने किया। उन्होंने बताया कि जब वो लड़का उनके पास आया, तो उसके पास न क्रेडिट कार्ड था और न ही किसी तरह की उधारी। उन्होंने सबसे पहले उसे हर महीने ₹6,000 डेट म्यूचुअल फंड में और ₹2,000 एक आरडी (Recurring Deposit) में डालने को कहा। उसके पास पहले से ₹1 लाख जमा थे।
इसके साथ ही लड़के ने वीकेंड पर छोटे-छोटे काम जैसे वायरिंग वगैरह करने शुरू किए, जिससे उसे हर महीने ₹5,000 और मिलने लगे। तीन साल तक उसने यही प्लान फॉलो किया।
तीन साल बाद म्यूचुअल फंड से उसे ₹2.5 लाख, RD से ₹2.1 लाख, एक्स्ट्रा काम से ₹2 लाख मिले। इसके अलावा दिवाली में ₹50,000 बोनस और पुराने स्कूटर को बेचकर ₹10,000 और मिल गए। इस तरह लड़के ने कुल ₹7.1 लाख इकट्ठा कर दिया।
इस तरह लड़के ने 7 लाख में नई कार खरीद ली है। इस कहानी से एक बात तो साफ है कि अगर आप सच्चे दिल से कुछ पाना चाहें तो बड़ी सैलरी की जरूरत नहीं। सिर्फ प्लानिंग, थोड़ी सेविंग और सब्र के जरिये फाइनेंशियल गोल पूरा किया जा सकता है।