क्या कुंडली देखकर निवेश करना बना सकता है आपको धनवान? ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने बताए इसके पीछे के गहरे राज
बिजनेस टुडे को ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय कि बताया कि कुंडली व्यक्ति के आर्थिक जीवन और निवेश की दिशा के बारे में काफी स्पष्ट संकेत देती है।

Investment Tips: आज के दौर में निवेश सिर्फ बचत का जरिया नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की योजना बन चुका है। शेयर बाजार, गोल्ड, प्रॉपर्टी और म्यूचुअल फंड जैसे ऑप्शन में लोग लगातार पैसा लगा रहे हैं। लेकिन कई लोग यह भी मानते हैं कि अगर निवेश का फैसला राशि या कुंडली देखकर किया जाए तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसी सवाल पर ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने विस्तार से अपनी राय रखी।
कुंडली और राशि के हिसाब से निवेश करें तो क्या उन्हें ज्यादा फायदा हो सकता है?
बिजनेस टुडे को ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय कि बताया कि कुंडली व्यक्ति के आर्थिक जीवन और निवेश की दिशा के बारे में काफी स्पष्ट संकेत देती है।
उन्होंने बताया कि कुंडली के माध्यम से यह समझा जा सकता है कि किसी व्यक्ति के लिए कौन सा निवेश सबसे अधिक प्रॉफिटेबल होगा।उदाहरण के तौर पर कुछ लोगों के लिए शेयर बाजार से पैसा कमाने के योग मजबूत होते हैं, जबकि कुछ लोगों को प्रॉपर्टी, गोल्ड या ब्याज आधारित निवेश से अधिक फायदा मिलता है।
शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, ज्योतिष में ऐसे कई योग बताए गए हैं जो यह संकेत देते हैं कि व्यक्ति किस सेक्टर में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अगर किसी की कुंडली में शेयर बाजार या अलग-अलग फंड के जरिए लाभ कमाने की स्थिति बनती है, तो उसे उसी दिशा में निवेश करना चाहिए। वहीं जिन लोगों की कुंडली सुरक्षित और स्थिर निवेश की ओर संकेत देती है, उनके लिए फिक्स्ड इनकम या सेफ इन्वेस्टमेंट बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कुंडली यह भी बताती है कि व्यक्ति किस तरह के स्रोत से पैसा कमा सकता है और किस समय आर्थिक लाभ मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। उनके अनुसार कुंडली देखकर यह काफी हद तक समझा जा सकता है कि कोई व्यक्ति स्टॉक मार्केट, प्रॉपर्टी या दूसरे निवेश विकल्पों में कितना सफल हो सकता है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।