दिल्ली में भी लागू होगी Ayushman Bharat Scheme, कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) अब दिल्ली में भी शुरू होने जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। आर्टिकल में स्कीम के अप्लाई करने के प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

Advertisement
Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana
IMA ने सीएम सैनी के दावे को खारिज किया (Photo: GettyImages)

By Priyanka Kumari:

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) अब दिल्ली में भी शुरू होने जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत दिल्ली के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

आयुष्मान योजना के तहत क्या मिलेगा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना में 5 लाख रुपये की हेल्थ कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। आयुष्मान कार्ड धारक दिल्ली के सरकारी व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे।

किन्हें मिलेगा लाभ?

70 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को परिवार के आधार पर सालाना 10 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा।

जो पहले से किसी अन्य योजना से कवर हैं, उन्हें 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

जिन लोगों के पास पहले से स्वास्थ्य बीमा या प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस है, वे भी इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट https://abdm.gov.in/ पर जाएं।
  • अपने आधार कार्ड या राशन कार्ड को PMJAY कियोस्क पर वेरीफाई करवाएं।
  • फैमिली सर्टिफिकेट जमा करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • ई-कार्ड प्रिंट करें और इसका उपयोग इलाज के लिए करें।

 

कितने पारिवारिक सदस्य बना सकते हैं कार्ड?

इस योजना में परिवार के सभी पात्र सदस्य आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। सरकार ने इसके लिए कोई संख्या सीमा तय नहीं की है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को अधिकतम लाभ मिल सके। दिल्ली में इस योजना के लागू होने से लाखों नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और महंगे इलाज का बोझ कम होगा।

Read more!
Advertisement