सोने और चांदी में निवेश करना है तो ज्वेलरी नहीं यहां करें निवेश! MOFSL के नवनीत दमानी ने बताई स्ट्रैटजी

नवनीत दमानी के मुताबिक, घरेलू मोर्चे पर सोना अंतरराष्ट्रीय कीमतों से करीब पचास से साठ डॉलर सस्ता बिक रहा है, जबकि चांदी पर भी दस से बीस सेंट या इससे ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। त्योहारी मांग बढ़ने से यह डिस्काउंट कम हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में खरीदारी महंगी पड़ सकती है। इसलिए निवेशकों के लिए यह बाजार में एंट्री करने का एक बेहतरीन मौका है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

त्योहारी सीजन से पहले सोने और चांदी में निवेश की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने बिजनेस टुडे के एक शो में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) के मुकाबले फिलहाल डिस्काउंट पर मिल रही हैं। 

नवनीत दमानी के मुताबिक, घरेलू मोर्चे पर सोना अंतरराष्ट्रीय कीमतों से करीब पचास से साठ डॉलर सस्ता बिक रहा है, जबकि चांदी पर भी दस से बीस सेंट या इससे ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। त्योहारी मांग बढ़ने से यह डिस्काउंट कम हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में खरीदारी महंगी पड़ सकती है। इसलिए निवेशकों के लिए यह बाजार में एंट्री करने का एक बेहतरीन मौका है।

ज्वैलरी खरीदने से बचें, इन ऑप्शन को चुनें

नवनीत दमानी का कहना है कि निवेश करने का तरीका बहुत मायने रखता है। अगर आप सिर्फ रिटर्न के लिए सोना या चांदी खरीद रहे हैं, तो ज्वैलरी यानी गहनों से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। उनका साफ कहना है कि ज्वैलरी तभी खरीदें जब आपको खुद पहनने के लिए उसकी जरूरत हो। निवेश के लिहाज से एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ETF, सोने-चांदी के सिक्के और बार ही सबसे बेहतर विकल्प हैं।

गहनों में निवेश क्यों है घाटे का सौदा?

गहने खरीदने में सबसे बड़ी दिक्कत मेकिंग चार्ज यानी बनाने की लागत होती है, जो आम तौर पर दस से पंद्रह प्रतिशत तक होती है। यह खर्च निवेश करते ही आपके मुनाफे को कम कर देता है। इसके अलावा, आजकल की युवा पीढ़ी की पसंद में भी काफी बदलाव आ चुका है।

युवा भारी-भरकम पारंपरिक गहनों की जगह हल्के और अलग स्टाइल के गहने पसंद कर रहे हैं। ऐसे में गहनों को भविष्य के निवेश के तौर पर देखना अब समझदारी नहीं माना जा रहा है। अगर आप बिना किसी फालतू लागत के सोने और चांदी के दम पर मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो मेटल की फॉर्म पर ध्यान दें, न कि मेकिंग चार्ज वाले गहनों पर।

Read more!
Advertisement