• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotos1 अगस्त से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका! जानें कैसे काम करेगा नया टोकन सिस्टम

1 अगस्त से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका! जानें कैसे काम करेगा नया टोकन सिस्टम

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए 1 अगस्त से नया टोकन सिस्टम शुरू होने जा रहा है। एसी और नॉन-एसी टिकटों के लिए अलग समय तय किया गया है। नए नियम से लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने से राहत मिल सकती है, लेकिन टोकन और पहचान पत्र से जुड़े नियम जानना जरूरी है।

Tatkal Ticket Booking
1/7

पश्चिम मध्य रेलवे 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम शुरू करने जा रहा है। इसके बाद लोगों को टिकट काउंटर के बाहर घंटों लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। यात्री पहले टोकन लेंगे और फिर उस पर दिए गए समय के हिसाब से टिकट बुक कराने आएंगे।

Advertisement
2/7

एसी तत्काल टिकट के लिए सुबह 8:30 बजे से 9 बजे तक टोकन दिए जाएंगे। वहीं, नॉन-एसी तत्काल टिकट के लिए सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक टोकन मिलेंगे। इससे लोगों को पहले से पता रहेगा कि उन्हें स्टेशन किस समय पहुंचना है।

3/7

हर रिजर्वेशन काउंटर पर शुरुआत में एसी तत्काल टिकट के लिए 10 टोकन दिए जाएंगे। नॉन-एसी तत्काल टिकट के लिए 15 टोकन जारी होंगे। भीड़ और स्टेशन की जरूरत के हिसाब से रेलवे इनकी संख्या बढ़ा या घटा सकता है।

4/7

टोकन लेने के बाद यात्री को लगातार काउंटर के पास खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। उसे टोकन पर दिए गए समय के मुताबिक वापस आना होगा। इसके बाद टोकन नंबर के हिसाब से टिकट बुक किया जाएगा।

Advertisement
5/7

अगर सभी टोकन वाले लोगों की बुकिंग पूरी होने के बाद भी तत्काल कोटे में सीटें खाली रहती हैं, तो बिना टोकन वाले लोग भी टिकट ले सकेंगे। बची हुई सीटें पहले आओ और पहले पाओ के हिसाब से दी जाएंगी।

6/7

नए सिस्टम में कैटेगरी ए और कैटेगरी बी के टोकन मिलेंगे। कैटेगरी ए टोकन उन लोगों के लिए होगा, जो अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए टिकट बुक करा रहे हैं। बाकी लोगों को कैटेगरी बी टोकन दिया जाएगा।

7/7

कैटेगरी ए टोकन लेने के लिए व्यक्ति को अपना फोटो पहचान पत्र और परिवार के उस सदस्य का फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा, जिसके लिए टिकट लिया जा रहा है। टोकन किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं दिया जा सकेगा। टिकट बुक कराते समय टोकन लेने वाले व्यक्ति का काउंटर पर मौजूद रहना जरूरी होगा।
 

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today