• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotosरिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगी ₹17 हजार की इनकम, बड़े कमाल की है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम

रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगी ₹17 हजार की इनकम, बड़े कमाल की है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम

रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम के लिए पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें 8.2% ब्याज के साथ 25 लाख रुपये के निवेश पर हर महीने करीब ₹17 हजार की कमाई का इंतजाम किया जा सकता है।

Senior Citizen Savings Scheme
1/7

रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता कम रहे, इसके लिए समय रहते निवेश करना जरूरी माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि नौकरी खत्म होने के बाद भी नियमित आमदनी बनी रहे, तो पोस्ट ऑफिस की Senior Citizen Savings Scheme यानी SCSS एक विकल्प हो सकती है। एकमुश्त निवेश के जरिए इस सरकारी स्कीम से करीब 17,000 रुपये महीने की इनकम का इंतजाम किया जा सकता है।
(Photo: File/ITG)

Advertisement
2/7

Post Office SCSS Scheme खास तौर पर सीनियर सिटीजंस के लिए बनाई गई है। इसका मकसद रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई का जरिया उपलब्ध कराना है। पोस्ट ऑफिस की सरकारी योजना होने की वजह से इसमें निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार की होती है। इसीलिए इसे कम जोखिम वाले निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाता है।
(Photo: ITG)

3/7

इस स्कीम की एक बड़ी खासियत इसकी ब्याज दर है। Post Office SCSS में फिलहाल 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो कई बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा हो सकता है। इसमें खाता खोलने के लिए निवेशक अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं।
(Photo: ITG)

4/7

SCSS में निवेश की शुरुआत के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। इस योजना में सिर्फ 1,000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है। इसमें सिंगल खाते के लिए अधिकतम 15 लाख रुपये एकमुश्त और ज्वाइंट खाते के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश की सीमा बताई गई है।
(Photo: ITG)

Advertisement
5/7

इस स्कीम में आमतौर पर 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के व्यक्ति सिंगल या पति-पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं। VRS लेने वाले व्यक्ति के लिए खाता खुलवाते समय उम्र 55 साल से ज्यादा और 60 साल से कम हो सकती है। वहीं डिफेंस सर्विस से रिटायर कर्मचारी 50 साल से ज्यादा और 60 साल से कम उम्र में इसमें निवेश कर सकते हैं।
(Photo: ITG)

6/7

Post Office SCSS Scheme की मैच्योरिटी अवधि 5 साल तय की गई है। इसमें किए गए निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि, अगर निवेशक तय समय से पहले खाता बंद करता है, तो नियमों के मुताबिक जुर्माना लगाया जा सकता है।
(Photo: ITG)

7/7

अब समझते हैं इसका पूरा कैलकुलेशन। अगर ज्वाइंट अकाउंट में एकमुश्त 25 लाख रुपये लगाए जाते हैं और ब्याज दर 8.2 फीसदी रहती है, तो एक साल में ब्याज से करीब 2,05,000 रुपये की कमाई होगी। SCSS में ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर होता है। इस हिसाब से हर तीन महीने में करीब 51,250 रुपये मिलेंगे। इसे महीने के हिसाब से देखें तो यह रकम करीब 17,083 रुपये बैठती है।
(Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today