• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotosPost Office की 'Zero Risk' स्कीम! हर महीने छोटी बचत से बन सकता है ₹25 लाख का फंड, जानें पूरा गणित

Post Office की 'Zero Risk' स्कीम! हर महीने छोटी बचत से बन सकता है ₹25 लाख का फंड, जानें पूरा गणित

अगर आप शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर अपनी बचत बढ़ाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इसमें कम रकम से निवेश शुरू करने की सुविधा है। जानिए कितना पैसा हर महीने जमा करने पर 25 लाख रुपये का फंड बन सकता है।

Gungun Mishra
UPDATED: Oct 12, 2026 19:20 IST
शेयर बाजार के जोखिम से हैं परेशान?
1/6

शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम आपके काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने छोटी बचत करके लाखों रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।

 

Advertisement
2/6

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम सरकार द्वारा समर्थित बचत योजना है। इसमें जमा रकम पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। यही वजह है कि सुरक्षित निवेश चाहने वाले लोगों के लिए यह स्कीम अच्छा विकल्प हो सकती है।

 

3/6

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में महज 100 रुपये महीने से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसमें अधिकतम जमा राशि की कोई सीमा नहीं है। इस योजना पर फिलहाल 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जिसकी गणना तिमाही आधार पर होती है।

 

4/6

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की मैच्योरिटी अवधि पांच साल है। हालांकि, निवेशक इसे अगले पांच साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर तय नियमों के तहत तीन साल बाद खाता समय से पहले बंद कराने की सुविधा भी मिलती है।

 

Advertisement
5/6

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में एक साल तक नियमित किस्तें जमा करने के बाद लोन की सुविधा मिलती है। निवेशक जमा रकम के 50 फीसदी तक लोन ले सकते हैं। इस लोन पर आरडी की लागू ब्याज दर से दो फीसदी ज्यादा ब्याज देना होता है।

 

6/6

अगर आप हर महीने 15,000 रुपये जमा करते हैं, तो दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक पांच साल में 10,70,492 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। वहीं, निवेश को अगले पांच साल जारी रखने पर कुल रकम करीब 25.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसमें ब्याज से लाखों रुपये की कमाई होगी।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today