• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotosहर महीने चाहिए पक्की कमाई? Post Office की इस स्कीम से ऐसे मिलेंगे हर महीने ₹5550

हर महीने चाहिए पक्की कमाई? Post Office की इस स्कीम से ऐसे मिलेंगे हर महीने ₹5550

अगर आप चाहते हैं कि एक बार पैसा जमा करने के बाद हर महीने घर बैठे कमाई होती रहे, तो Post Office की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। इसमें ₹9 लाख के निवेश पर हर महीने ₹5,550 मिल सकते हैं। जानिए कितना ब्याज मिलेगा और क्या हैं इसके नियम।

Post Office Monthly Income Scheme
1/7

अगर आप अपनी बचत ऐसी जगह लगाना चाहते हैं, जहां पैसा सुरक्षित रहने के साथ हर महीने इनकम भी होती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम यानी MIS आपके काम आ सकती है। इसमें एक बार पैसा निवेश करने के बाद ब्याज के जरिए रेगुलर इनकम मिलती रहती है।(Photo: ITG)

Advertisement
2/7

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश की सुरक्षा सरकार से जुड़ी होती है। यही वजह है कि ऐसे निवेश उन लोगों को पसंद आते हैं, जो बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर अपनी बचत पर तय कमाई चाहते हैं। इसमें निवेश को बाजार के जोखिम से नहीं जोड़ा गया है। (Photo: ITG)

3/7

Post Office MIS खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो एकमुश्त रकम जमा करके हर महीने इनकम चाहते हैं। रिटायरमेंट के बाद भी इस स्कीम के जरिए निवेश की गई रकम पर मिलने वाला ब्याज रेगुलर इनकम का जरिया बन सकता है।

4/7

इस स्कीम में सरकार की ओर से 7.4% सालाना की दर से ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज का भुगतान मंथली बेसिस पर लिया जा सकता है। इस स्कीम में सिर्फ 1,000 रुपये से अकाउंट शुरू किया जा सकता है। इसमें ज्वाइंट अकाउंट खोलने की सुविधा भी मिलती है।(Photo: GettyImage)

Advertisement
5/7

पोस्ट ऑफिस MIS में सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। वहीं ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है।(Photo: ITG)

6/7

अगर कोई व्यक्ति सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश करता है तो 7.4% सालाना ब्याज के हिसाब से उसे हर महीने 5,550 रुपये मिल सकते हैं। वहीं ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये जमा करने पर मंथली इनकम 9,250 रुपये हो सकती है।(Photo: ITG)

7/7

स्कीम को मैच्योरिटी से पहले बंद करने पर निवेशक को कटौती का सामना करना पड़ सकता है। खाता खुलने के 1 से 3 साल के बीच इसे बंद करने पर मूलधन से 2% की कटौती होगी। वहीं 3 से 5 साल के बीच अकाउंट बंद कराने पर 1% रकम काटी जाएगी।(Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today