• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeपर्सनल फाइनेंसPhotos₹1000 से शुरू करें निवेश, Post Office की इस स्कीम में मिल सकता है डबल रिटर्न

₹1000 से शुरू करें निवेश, Post Office की इस स्कीम में मिल सकता है डबल रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम सुरक्षित निवेश के साथ पैसा बढ़ाने का मौका देती है। इस सरकारी योजना में एकमुश्त निवेश करने पर मैच्योरिटी में रकम दोगुनी हो सकती है। जानिए ₹5 लाख के निवेश से ₹10 लाख बनने का पूरा गणित, ब्याज दर और जरूरी नियम।

Post Office Kisan Vikas Patra Scheme
1/7

पोस्ट ऑफिस की KVP स्कीम क्या है?

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) स्कीम उन निवेशकों के लिए है, जो सुरक्षित निवेश के साथ लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न चाहते हैं। इस स्कीम में एक बार पैसा लगाने के बाद मैच्योरिटी पर रकम दोगुनी होकर मिलती है। (Photo: ITG)

Advertisement
2/7

सरकार की गारंटी वाला निवेश

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इन योजनाओं में निवेश की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। (Photo: ITG)

3/7

7.5% ब्याज और 115 महीने का मैच्योरिटी पीरियड

किसान विकास पत्र स्कीम पर फिलहाल 7.5% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें निवेश की अवधि 9 साल 7 महीने यानी कुल 115 महीने है। इस दौरान कंपाउंडिंग के जरिए निवेश की रकम बढ़ती रहती है।(Photo: Reuters)
 

4/7

 ₹5 लाख निवेश से ₹10 लाख बनने का गणित

अगर कोई निवेशक KVP में ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़कर ₹10 लाख हो सकती है। कंपाउंडिंग के कारण हर साल ब्याज मूल राशि में जुड़ता जाता है और समय के साथ फंड दोगुना हो जाता है। (Photo: ITG)

Advertisement
5/7

सिर्फ ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश

KVP स्कीम में खाता खोलने के लिए न्यूनतम निवेश ₹1,000 से शुरुआत की जा सकती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है। निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार इसमें रकम लगा सकते हैं। (Photo: ITG)

6/7

सिंगल और जॉइंट अकाउंट की सुविधा

किसान विकास पत्र में निवेशक सिंगल या जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। इसके अलावा 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी माता-पिता खाता खुलवा सकते हैं। (Photo: Getty Images)

7/7

पैसे निकालने से पहले जानें नियम

KVP स्कीम में निवेश करने के बाद 2.5 साल यानी 30 महीने पूरे होने से पहले पैसे निकालने की अनुमति नहीं होती। खाता पोस्ट ऑफिस या पब्लिक सेक्टर बैंक में खुलवाया जा सकता है। (Photo: ITG)
 

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today