LIC का ये प्लान बना सकता है ₹28.50 लाख का फंड, हर महीने देना होगा इतना प्रीमियम
LIC का Jeevan Lakshya Plan इंश्योरेंस कवर के साथ लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाने का विकल्प देता है। दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक, हर महीने ₹5,169 का प्रीमियम भरकर मैच्योरिटी पर ₹28.50 लाख तक मिल सकते हैं। जानिए इस प्लान में निवेश और मैच्योरिटी का पूरा गणित।

हर महीने ₹5,000 के करीब निवेश से तैयार हो सकता है फंड
LIC का Jeevan Lakshya Plan इंश्योरेंस कवर के साथ सेविंग का विकल्प भी देता है। इस प्लान में हर महीने करीब ₹5,000 का प्रीमियम देकर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक, कुछ शर्तों के साथ मैच्योरिटी पर रकम ₹28 लाख से ज्यादा हो सकती है। (Photo: GettyImage)
परिवार की जरूरतों के लिए मिलता है ये बेनेफिट
Jeevan Lakshya एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल लाइफ एश्योरेंस प्लान है। इसमें Annual Income Benefit का प्रावधान भी है। इसका मकसद परिवार और बच्चों की आर्थिक जरूरतों में मदद करना है। अगर मैच्योरिटी से पहले पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी या कानूनी वारिस को एकमुश्त रकम मिलती है। (Photo: ITG)
18 से 50 साल की उम्र में ले सकते हैं पॉलिसी
Jeevan Lakshya Plan में एंट्री के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 50 साल है। वहीं मैच्योरिटी के समय अधिकतम उम्र 65 साल हो सकती है। प्रीमियम जमा करने के लिए भी अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं। इसे मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भरा जा सकता है। (Photo: GettyImage)
मैच्योरिटी पर कैसे मिल सकते हैं ₹28.50 लाख?
अगर 29 साल की उम्र में कोई व्यक्ति ₹15 लाख के Sum Assured के साथ 25 साल के लिए Jeevan Lakshya Plan लेता है, तो दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक मैच्योरिटी पर रकम ₹28.50 लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह कैलकुलेशन मैच्योरिटी के समय डबल बोनस मिलने की स्थिति पर आधारित है। (Photo: GettyImage)